Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कोलकाता में कहर की बारिश
kolkata, Rain wreaks havoc, Kolkata
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में सोमवार देर रात हुई भीषण बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। राजधानी कोलकाता समेत आसपास के इलाकों में जलजमाव और करंट फैलने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार सुबह इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें से 8 मौतें सिर्फ कोलकाता में हुईं, जहां लोग पानी में डूबी नंगी तारों की चपेट में आकर करंट से झुलस गए। फिलहाल संख्या और बढ़ने की आशंका है।


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन घटनाओं के लिए निजी बिजली आपूर्ति कंपनी सीईएससी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी ने ढांचा मजबूत करने पर ध्यान दिया होता, तो इन मौतों को रोका जा सकता था।
 
वहीं, सीईएससी प्रबंधन ने सफाई देते हुए बताया कि आठ में से अधिकांश घटनाएं घरों के भीतर खराब वायरिंग के कारण हुईं। दो हादसे करंट लगने से और एक सिग्नल कियोस्क में हुआ। कंपनी ने कहा कि आगे और सतर्कता बरती जाएगी।
 
विपक्ष का आरोप : प्रशासन ने चेतावनी को नजरअंदाज किया
विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा नेता अमित मालवीय ने आरोप लगाया कि मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश की चेतावनी दी थी लेकिन राज्य सरकार ने कोई तैयारी नहीं की। इसी वजह से थोड़ी सी बारिश से कोलकाता डूब गया और कई लोगों की जान चली गई।


लगातार बारिश से कोलकाता पूरी तरह थम गया है। बुधवार सुबह के समय भी शहर की ज्यादातर सड़कें जलमग्न हैं, जिसके कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सियालदह और दक्षिणी रेलवे की कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और मेट्रो सेवाएं भी बाधित हुईं। हवाई अड्डे पर 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं जबकि 40 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई।
 
39 साल का रिकॉर्ड टूटा, छह घंटे में 300 मिलीमीटर तक बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि कोलकाता ने पिछले 39 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शहर में छह घंटे में 300 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। गड़ियाहाट इलाके में 332 मिमी, जादवपुर पार्क में 285 मिमी और कालीघाट में 280 मिमी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर एक घंटे में दो मिमी और बारिश होती, तो इसे बादल फटने की श्रेणी में रखा जा सकता था।
 
पूजा पंडालों को नुकसान
बारिश का असर दुर्गा पूजा तैयारियों पर भी पड़ा है। कई पंडाल जलमग्न हो गए और सजावट का काम ठप पड़ गया है। एक पूजा आयोजक ने बताया कि सोमवार शाम से ही पंडाल को सजाने का काम ठप था। मंगलवार सारा दिन पानी भरे होने की वजह से कोई काम नहीं हो सका और बुधवार को भी हालात सामान्य नहीं लग रहे हैं


एसएसकेएम सहित कई बड़े अस्पतालों के बाहर पानी भर गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि मेडिकल सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं। दूसरी ओर, बिजली के खंभों से करंट फैलने का खतरा देखते हुए सीईएससी ने कई इलाकों की बिजली सप्लाई काट दी है। कोलकाता का अधिकतर इलाकों में मंगलवार रात भर लोग बिना बिजली के रहे हैं।


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण आने वाले दिनों में दक्षिण बंगाल और कोलकाता में भारी बारिश जारी रह सकती है।

 

MadhyaBharat 24 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.