Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
एक ही भवन से चलने वाले कॉलेजों पर बरकतउल्ला विवि हुआ सख्त
bhopal, Barkatullah University , same building

भाेपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए संबद्ध सभी महाविद्यालयों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है। विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव (अकादमिक) द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि विश्वविद्यालय के संज्ञान में यह मामला आया है कि अनेक संबद्ध महाविद्यालय यूजीसी, एआईसीटीई, बीसीआई, एनसीटीई, आरसीआई एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर जारी मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। विशेषकर, एक ही भवन में कई पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है, जो पूर्णतः अनुचित है।


एनएसयूआई भोपाल जिलाध्यक्ष अक्षय तोमर ने मंगलवार काे बताया कि लंबे समय से एनएसयूआई लगातार इस मुद्दे को उठा रही थी। कई कॉलेज एक ही बिल्डिंग में कई कोर्स संचालित कर रहे थे और यहां तक कि अन्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध कोर्स भी चला रहे थे, जोकि नियम विरुद्ध है। इस संबंध में हमने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी शिकायत की थी और मांग की थी कि ऐसे सभी महाविद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो तथा संबद्धता प्राप्त सभी कॉलेजों को नियम पालन के लिए निर्देशित किया जाए। अक्षय तोमर ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का स्वागत करते हुए कहा कि “यह अच्छी पहल है कि विश्वविद्यालय ने फर्जी और नियम विरुद्ध तरीके से संचालित हो रहे कॉलेजों पर शिकंजा कसने की शुरुआत की है। इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी।”

एनएसयूआई चलाएगी विशेष अभियान
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सैकड़ों कॉलेज ऐसे हैं जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। एनएसयूआई बहुत जल्द प्रदेश भर में एक विशेष अभियान चलाएगी जिसके तहत एक ही बिल्डिंग में कई कोर्स संचालित करने वाले और फर्जी तरीके से चल रहे महाविद्यालयों के खिलाफ छात्र-छात्राओं को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 
 
 
MadhyaBharat 23 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.