Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल में गरबा-डांडिया पंडालों में आईडी प्रूफ अनिवार्य
bhopal, ID proof mandatory ,  Garba-Dandiya pandals

भाेपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि के दौरान गरबा, डांडिया और अन्य सांस्कृतिक आयोजनों में जाने के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने आयोजकों के लिए इसे लेकर गाइडलाइन जारी की है। प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित कुल 6 बिन्दुओं वाले निर्देश जारी किये हैं। इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि ये सनातन धर्म का धार्मिक अनुष्ठान हैं कोई एंटरटेनमेंट शो नहीं, इसलिए यहां हिंदू धर्म का पालन करने वालों को ही जाना चाहिए। वहीं प्रशासन की सख्ती का भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बहन बेटियों की सुरक्षा प्रदेश की सरकार वचनबद्ध है और इस वचनबद्धता को पूरा करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है इसलिए भोपाल कलेक्टर ने जो निर्देश जारी किये हैं वो बिलकुल सही हैं।


प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार काे मीडिया काे दिए अपने बयान कहा है कि ये विशुद्ध रूप से हिंदू परंपरा का सनातन धर्म का धार्मिक अनुष्ठान है। जो लोग हिंदू धर्म का पालन करते हैं उन्हें ही गरबे में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘जो हिंदू हैं उन्हीं को जाना चाहिए। ये कोई मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं है। ये विशुद्ध रूप से आराधना है देवी मां की। निश्चित रूप से जो लोग यहां जा रहे हैं वो अपनी पहचान बताएं। ये बहुत आवश्यक है और मुझे लगता है कि जो हिंदू धर्म का पालन नहीं करते वो जाते क्यों हैं। ये कोई एंटरटेनमेंट शो नहीं है। ये मां की स्तुति है मां की आराधना है मां का अनुष्ठान है।’
 
बेटियाें की सुरक्षा के लिए सरकार वचनबद्ध
पहचान पत्र के साथ साथ गरबा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे की अनिवार्यता पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मोहन सरकार का आभार व्यक्त किया।  उन्होंने कहा की बहन बेटियों की सुरक्षा मोहन सरकार की वचन बद्धता है निश्चित रूप से इस वचन बद्धता को ध्यान में रखते हुए भोपाल कलेक्टर ने जो आदेश निकाला है वह स्वागत योग्य है। कोई भी जिहादी गरबा पंडालों में प्रवेश न कर सके इसकी चिंता आयोजक भी करें जिला प्रशासन भी करेगा। बहन बेटियों पर जिहादी नज़र रखने वालों पर कठोर कार्यवाही होगी।
 
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ये सख्ती इसलिए सही है कि कोई भी अपराधी तत्व, कोई भी हिन्दू विरोधी, सनातन विरोधी और लव जिहादी गरबा डांडिया में प्रवेश नहीं कर पाए, हमारी बहिन बेटियों के साथ छेड़खानी नहीं कर सके, इसलिए गरबा आयोजकों से भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि आयोजकों को कड़े निर्देश हैं कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक तत्व गरबा डांडिया पंडाल के आसपास दिखाई दे उसे पकड़ें और पुलिस को सौंपे क्योंकि अपराधी को सजा दिलाना जरूरी है उसके हौसले तोड़ना जरूरी है। रामेश्वर शर्मा ने अपराध करने वालों के माता पिता से कहा कि अपनी औलादों को समझाएं, यदि लव जिहाद करने की कोशिश की, बहन बेटियों के साथ छेड़खानी करनी की कोशिश की, रंगे हाथ पकड़े गए तो सीधे जेल जायेंगे और घर पर बुलडोजर भी चलेगा।
 
MadhyaBharat 23 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.