Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सोयाबीन निकालते समय थ्रेशर में फंसने से मजदूर की मौत
bhopal,   laborer died , harvesting soybeans
भोपाल । मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में महेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डापला में मंगलवार को सोयाबीन निकालते समय एक मजदूर की थ्रेशर की चपेट में आ गया, जिससे उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को पोटली में बांधकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमाखेड़ी चिकली निवासी कैलाश (46) मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे ग्राम डापला निवासी पवन अग्रवाल के खेत में काम कर रहा था। वह थ्रेशर से सोयाबीन की फसल निकाल रहा था। इसी दौरान उसका गला थ्रेशर में फंस गया। कैलाश गला बाहर निकालने का प्रयास करने लगा, तभी मशीन की चपेट में आ गया। साथी मजदूरों ने तुरंत ट्रैक्टर बंद करवाया, लेकिन तब तक कैलाश की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही महेश्वर थाने से एसआई कमल तारे पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।


एसआई तारे ने बताया कि मृतक कैलाश अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र मंडलेश्वर भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर और थ्रेशर को जब्त कर लिया है। ट्रैक्टर मालिक गोपाल सिटोले और चालक राकेश सिटोले के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। चालक की लापरवाही मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
MadhyaBharat 23 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.