Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शिवसेना छत्तीसगढ़ में 2028 का चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन में लड़ेगी : अभिषेक वर्मा
raipur, Shiv Sena, Chhattisgarh elections

रायपुर  । 'नई कविता आंदोलन' के प्रमुख कवियों में से एक श्रीकांत वर्मा के पुत्र और शिवसेना के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा विगत दो दिनों से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और रायपुर जिले के दौरे पर रहे। प्रवास के अंतिम दिन रविवार की देर शाम राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि शिवसेना तीन साल में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए काम करेगी और छत्तीसगढ़ में 2028 की विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ गठबंधन पर लड़ेगी।
दौरे के दूसरे दिन अभिषेक वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2028 के चुनाव में शिवसेना बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी और पार्टी 20 प्रतिशत सीटों की मांग करेगी। उन्हाेंने कहा कि भाजपा और शिवसेना हमेशा बड़े भाई और छोटे भाई की तरह काम करते हैं।
डॉ. वर्मा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल जब तक कांग्रेस पार्टी को लीड करते रहेंगे, भाजपा और एनडीए की सरकार बनती रहेगी।
अभिषेक वर्मा ने महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद पर कहा कि शिव सेना का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह विवाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज ठाकरे ने शुरू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने राजनीतिक लाभ के लिए इस विवाद को जन्म दिया।
इस दौरान सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने डाॅ. अभिषेक वर्मा से मुलाकात किया। सभी सदस्यों द्बारा परिचय करते हुए संपादित कार्यों की जानकारी साझा की और छत्तीसगढ़ यात्रा की सफलता हेतु एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

 

 

 

MadhyaBharat 22 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.