Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए व्यापक राहत पैकेज घोषित करे केंद्रः राहुल गांधी
new delhi, Rahul Gandhi , flood-hit Punjab

नई दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार के 16 सौ करोड़ रुपये के प्रारंभिक राहत पैकेज को नाकाफी बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से राज्य के लिए व्यापक पैकेज घोषित करने की अपील की है।
राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर 10 मिनट 52 सेकंड की डाक्यूमेंट्री पोस्ट की। इसमें वह पंजाब में स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके लोगों की समस्याएं सुनते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी हैं। राहुल ने कहा कि पंजाब में बाढ़ से 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है और सरकार ने प्रारंभिक राहत पैकेज के तौर पर सिर्फ 16 सौ करोड़ रुपये जारी किए हैं, जो पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने इस भीषण बाढ़ में डटे रहने पर राज्य के लोगों की तारीफ करते हुए उन्हें सहारा और मजबूती देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि बाढ़ में लाखों घर उजड़ गए। 4 लाख एकड़ से ज्यादा फसल बर्बाद हो गई। बड़ी संख्या में मवेशी बह गए। इन सबके बावजूद राज्य के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और साहस दिखाया। यह लोग फिर उठ खड़े होंगे, बस उन्हें सहारे और मजबूती की जरूरत है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से राज्य के पुनर्वास के लिए व्यापक पैकेज की अपील की।
वीडियो में वह राज्य के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। लोग उन्हें बता रहे हैं कि कैसे बाढ़-बारिश का आशियाना, उनके सपने छीन लिए। वीडियो में एक महिला रोते हुए उन्हें उसका घर गिर जाने, मवेशी बह जाने और बच्चों को खाना न खिला पाने की बात भी कह रही है। जबकि एक अन्य व्यक्ति भी बाढ़ की रात कैसे त्रासदी आई और लोगों ने कैसे संकट को झेला, यह भी बता रहा है।

MadhyaBharat 22 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.