Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जीएसटी की नई दरें सोमवार से लागू होंगी
new delhi,   new GST rates , applicable

नई दिल्‍ली । देश में वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की नई दरें नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को यानी 22 सितंबर से लागू होंगी। ग्राहकों को जीएसटी सुधारों का फायदा देने के लिए कंपनियां लगातार अपने-अपने उत्पादों की कीमतें घटा रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक किन-किन कंपनियों ने जीएसटी सुधारों का लाभ ग्राहकों को देने का ऐलान किया है।


रसोई के सामान से लेकर दवाइयां, गाड़ियां तक होंगी सस्ती
जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद रसोई में इस्तेमाल होने वाले सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और उपकरणों और वाहन तक लगभग 375 वस्तुएं 22 सितंबर से सस्ती हो जाएंगी। नवरात्रि के पहले दिन से लागू होने वाली जीएसटी दरों में मुख्य रूप से अब पांच और 18 फीसदी की दो कैटेगरी होंगी। हालांकि, लग्जरी और विलासितापूर्ण वाली वस्तुओं पर अलग से 40 फीसदी कर लगाया जाएगा। तंबाकू और संबंधित उत्पाद 28 फीसदी से अधिक उपकर की श्रेणी में बने रहेंगे। सरकार का निर्देश है कि नई दरें लागू होने के बाद व्यापार और उद्योग जगत इसका पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएं।

 

टीवी के दाम 2,500 से 85 हजार रुपये तक घटेंगे
जीएसटी दरों में कटौती के बाद टेलीविजन (टीवी) निर्माता कीमतों में 2,500 रुपये से 85 हजार रुपये तक की कमी करने जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को जीएसटी में कटौती का पूरा लाभ मिल सकेगा। साथ ही टीवी विनिर्माताओं को सोमवार से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है।  टेलीविजन और एसी, वॉशिंग मशीन जैसे कई उत्पादों की कीमतें कम हो गई हैं। 32 इंच से अधिक स्क्रीन साइज वाले टीवी सेट पर जीएसटी शुल्क मौजूदा 28 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो जाएगा।


अमूल ने दूध समेत अपने 700 उत्पादों के दाम घटाये
अमूल कंपनी ने 700 से ज्यादा उत्पादों की कीमतों में कटौती की है।  इनमें घी, मक्खन, बेकरी एवं अन्य उत्पाद शामिल हैं। 610 रुपये किलो वाला घी अब 40 रुपये सस्ता होगा। 100 ग्राम मक्खन 62 रुपये के बजाय 58 रुपये व 200 ग्राम पनीर 99 रुपये के बजाय 95 रुपये में मिलेगा। टेट्रा पैकेज्ड दूध दो से तीन रुपये सस्ता होगा। इससे पूर्व मदर डेयरी भी दाम में जीएसटी कटौती की घोषणा कर चुकी है।  


सस्ती हो जाएंगी कारें, दोपहिया के दाम भी घटेंगे
देश की प्रमुख वाहन कंपनियों मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर इंडिया सोमवार से अपनी कारों की कीमतें कम करने जा रही हैं। लक्जरी कार विनिर्माता मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू के साथ-साथ दोपहिया वाहन कंपनियां 22 सितंबर से लागू नए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के साथ कीमतें कम करने जा रही हैं। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की कीमतों में 1.29 लाख रुपये तक की कटौती की है। कंपनी ने अपनी छोटी कारों की कीमतों में 8.5 फीसदी से अधिक की कटौती करने का भी फैसला किया है।


रेल नीर भी अब सस्ता, एक रुपये कम होगी कीमत
भारतीय रेलवे ने रेल नीर सस्ता कर दिया। अब एक लीटर की बोतल की कीमत 15 से घटकर 14 रुपये होगी। आधा लीटर की बोतल 10 के बजाय 9 रुपये में मिलेगी। रेलवे परिसरों या ट्रेनों में आईआरसीटीसी व अन्य ब्रांडों की पेयजल बोतलों के दाम भी 14 और 9 रुपये हो गए हैं।


उपभोक्‍ता मंत्रालय ने शिकायतों के लिए पोर्टल पर विशेष सेक्शन

सरकार ने संशोधित जीएसटी दरों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने और उनके निवारण के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) के इनग्राम पोर्टल पर एक समर्पित श्रेणी बनाई है। इसमें ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, ई-कॉमर्स, एफएमसीजी और अन्य उप-श्रेणियां हैं।

MadhyaBharat 21 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.