Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
उज्जैन में ट्रेन की बोगी में रखे सेना के ट्रक में आगजनी
ujjain, Army truck ,train bogie

उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 के बीच आग लगने की घटना से अफरातफरी मच गई। हालांकि तुरंत ही स्थिति पर काबू पा लिया गया। रेलवे का कहना है कि घटना से ट्रेन ट्रैफिक प्रभावित नहीं हुआ है।

 

 

घटना रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2 के बीच की थ्रू लाइन से सेना की स्पेशल ट्रेन गुजर रही थी। ट्रेन की बोगी में सेना के ट्रक लोड थे, जो तिरपाल से ढंके थे। जब ट्रेन यहां खड़ी थी तब तिरपाल में आग की लपटे उठने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन का बचाव दल सक्रिय हुआ और ताबड़तोड़ फायर ब्रिगेड व अन्य उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2 पर मौजूद यात्रियों को वहां से हटाया और बाहर से आने वाले यात्रियों को गेट पर रोक लिया गया। करीब आधे घंटे में सब कुछ सामान्य हो गया। इसी बीच चर्चा थी कि ओएचई लाइन से ट्रक के टच होने से आग लगी है। हालांकि रेलवे ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि सेना की स्पेशल ट्रेन में लोडेड ट्रक में ही कोई ज्वलनशील पदार्थ था जो आग का कारण रहा है। इस बारे में सेना को सूचना दे दी है। मीणा ने बताया कि सेना का मामला होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से कुछ नहीं कहा जा सकता। घटना पर तुरंत काबू पा लिया था और इससे ट्रैफिक भी प्रभावित नहीं हुआ है।

 

MadhyaBharat 21 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.