Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सराफा व्यापारी के अपहरण और लूट मामले में एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग
jabalpur,   association demanded action, bullion trader
जबलपुर । मध्‍य प्रदेश के जबलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सराफा बाजार में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक सराफा व्यापारी को सोना दिखाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट की और फिरौती के तौर पर उसकी दुकान से लाखों रुपये का सोना लूट लिया। व्‍यापारी की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्‍न ऐंगल से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यापारी राजाराम सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 सितंबर की रात को उनकी दुकान ‘अंकित ज्वेलर्स’ में एक युवक आया और अपने पास सोना होने की बात कहकर उन्हें उसे देखने के लिए बरेला चलने को कहा। पहले तो उनके बेटे अंकित ने मना कर दिया, लेकिन युवक की बातों में आकर वह उसके साथ रवाना हो गया। रास्ते में एक युवती और दो अन्य युवक भी उनके साथ जुड़ गए। युवती तिलहरी क्षेत्र में उतर गई, जबकि बाकी लोग अंकित को लेकर बरेला नहर के पास पहुंचे, जहां पहले से दो और युवक मौजूद थे। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर अंकित की बाइक को गिरा दिया और उसके हाथ-पैर बांधकर बुरी तरह से पीटा।

कुछ समय बाद राजाराम को सूचना मिली कि उनके बेटे को कुछ लोग पीट रहे हैं। इसके बाद जब उन्होंने अंकित से संपर्क किया तो उसके फोन से बदमाशों ने बात करते हुए धमकी दी कि अगर चुपचाप 10 लाख रुपये और सोना नहीं दिया गया, तो वे अंकित की जान ले लेंगे। रात करीब 9:30 बजे, दो लोग दुकान पर पहुंचे और चाबी लेकर उसे खुलवाया। जब राजाराम ने विरोध किया तो बदमाशों ने वीडियो कॉल पर अंकित को दिखाया, जिसकी कनपटी पर कट्टा अड़ाया गया था। डर की वजह से पिता विरोध नहीं कर सके और बदमाश करीब 76 ग्राम सोना (करीब 8 लाख रुपये मूल्य का) लेकर फरार हो गए।

इसके बाद घायल अंकित ने परिवार को फोन कर बताया कि उसे बदमाश बरेला के पास सड़क किनारे फेंककर भाग गए हैं। जाते समय वे उसकी दुकान की चाबी और करीब 6,500 रुपये नकद भी ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंकित को घायल अवस्था में विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू की।

थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध कैद भी हुए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

शनिवार देर रात सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी कोतवाली थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर इस घटना को लेकर रोष जताया। राजा सराफ, अजय बख्तावर, महेंद्र ओसवाल, और बंटी सोनी ने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह व्यापारी का अपहरण और लूट होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करे। पुलिस का कहना है कि विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
MadhyaBharat 21 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.