Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
तिया में मामूलिया विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा 6 बच्चे सिंध नदी में डूबे
datia,   major accident, Mamulia idols

दतिया । मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां सेवढ़ा कस्बे के प्रसिद्ध सनकुआं धाम पर मामुलिया विसर्जन के दौरान छह बच्चे सिंध नदी में डूब गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की तत्परता से पांच बच्चाें को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक बच्ची अब भी लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। एक अन्य बच्ची की हालत गंभीर है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

 

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच का है। सेवढ़ा वार्ड क्रमांक 11 से खटीक समाज की कुछ बच्चे सिंध नदी के सनकुआं घाट पर मामुलिया विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक- दो बच्चे घाट के किनारे फिसल गए और नदी में जा गिरे। जिन्हें बचाने के लिए कुछ और बच्चे नदी में उतरे, देखते ही देखते छह बच्चे नदी में बहने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत छलांग लगाई और पांच बच्चों को बचा लिया, लेकिन एक बच्ची अभी भी लापता है। डूबने वालों में सिमरन (9), पुत्री गौरीशंकर खटीक अब भी लापता है। करिश्मा (19), पुत्री संजीव खटीक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चंदू (16), पुत्र अरुण खटीक, संस्कार (9) और देव (7) पुत्र ज्ञान खटीक और कंचन (11) पुत्री दयाल खटीक को सुरक्षित निकाल लिया गया है।


घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची है, फिलहाल लापता बच्ची की तलाश जारी है। इस घटना में प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सिंध नदी के इस घाट पर सुरक्षा के नाम पर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। प्रशासन को जानकारी है कि पितृ पक्ष के दौरान घाट पर बहुत से लोग आते हैं लेकिन फिर भी नगर पालिका या पुलिस का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। आपदा प्रबंधन की टीम के केवल दो सदस्य मौजूद थे। वहीं जो स्टीमर नदी किनारे खड़ा था, उसमें डीजल नहीं हाेने के कारण स्टार्ट नहीं हाे सका।

घटना के चार घंटे बाद डीजल की व्यवस्था हो पाई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जब हंगामा किया, तब करीब तीन घंटे बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। इससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। एएसपी सुनील कुमार शिवहरे ने बताया कि लापता बच्ची की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
 
 
 
MadhyaBharat 21 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.