Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मप्र में पारदर्शिता के साथ सबको मिल रहा सुशासन का लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
bhopal,  Madhya Pradesh,  Dr. Yadav
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नागरिकों का जीवन सरल और सुविधा सम्पन्न बनाने के हमारे प्रयास अब धरातल पर फलीभूत हो रहे हैं। प्रदेश के नागरिकों को पूरी पारदर्शिता के साथ सुशासन का लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार ने शासन-प्रशासन की जवाबदेह व्यवस्था कायम की है। इसका सर्वाधिक लाभ नागरिकों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यकम में प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड- 2025 पाने वाले मध्य प्रदेश के सभी विभागों की सराहना कर उन्हें बधाई दी है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर मध्य प्रदेश सरकार की नवाचारी कोशिशों "संपदा 2.0", आयुष विभाग की नागरिक सुविधाओं के त्वरित प्रदाय, ई-मंडी सिस्टम और उद्यानिकी विभाग के अधीन गुना जिले में चलाई जा रही अभिनव परियोजना “गुना–गुलाबों के नगर की ओर बढ़ते कदम : पॉलीहाउस के माध्यम से पुष्प क्रांति” को स्कॉच अवार्ड मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


नई दिल्ली में शनिवार को हुए कार्यक्रम में सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण पहल “संपदा 2.0” को प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। "संपदा 2.0" ने पारदर्शिता और सुशासन के नये कीर्तिमान बनाए हैं। पारदर्शिता, सुशासन एवं तकनीकी नवाचार के लिए पंजीयन विभाग को यह पुरस्कार दिया गया।


प्रदेश के आयुष विभाग को ई-मॉनिटरिंग सिस्टम एवं नागरिक सेवाओं के सशक्तिकरण के लिए स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विशेष रूप से ई-मॉनिटरिंग सिस्टम के विकास और नागरिक सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में किए गए विभागीय प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति है। विभाग में सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से ई-मॉनिटरिंग सिस्टम की परिकल्पना एवं कार्यान्वयन की पहल की। इस प्रणाली के माध्यम से प्रदेशभर के अस्पतालों की गतिविधियों की नियमित निगरानी, आंकड़ों का वास्तविक समय पर संकलन एवं विश्लेषण तथा सेवा प्रदायगी की स्थिति पर सतत नियंत्रण संभव हो पाया। इन सुधारों के परिणामस्वरूप प्रदेश के आयुष अस्पतालों में ओपीडी की संख्या बीते एक साल में 8 लाख प्रतिमाह से बढ़कर 22 लाख प्रतिमाह तक पहुंच गई है।


इसी क्रम में मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, भोपाल द्वारा प्रवृत्त ई-मंडी एप को स्कॉच गोल्ड तथा एमपी फार्म गेट एप को स्कॉच सिल्वर अवार्ड दिया गया। दोनों एप्लीकेशन एनआईसी, भोपाल द्वारा विकसित की गई है। ई-मंडी एक एंड्रॉयड एप्लीकेशन है। मंडी प्रांगण में प्रवेश से लेकर नीलामी, तौल‚ भुगतान और अनुज्ञा की कार्यवाही का रियल टाइम कंप्यूटराइजेशन है। ई-मंडी योजना प्रदेश की सभी 259 मंडियों में क्रियाशील है। वर्तमान में 32 लाख से अधिक कृषक योजना से सीधे जुड़कर लाभ ले रहे हैं। एमपी फार्म गेट ऐप भी एक एंड्रॉयड बेस्ड एप्लीकेशन है‚ जिसे किसान अपने एंड्राइड मोबाइल पर निःशुल्क डाउनलोड कर अपने दाम पर अपने घर, खलियान, गोदाम से अपनी कृषि उपज को बेचने में सक्षम हुए हैं। किसानों को ऐसी सुविधा देने के मामले में मध्यप्रदेश देश का इकलौता राज्य है। इस ऐप का उपयोग कर प्रदेश के 8.5 लाख से अधिक किसानों ने अपनी कृषि उपज का विक्रय किया है।


प्रदेश के गुना जिले को भी देश के सर्वोच्च नवाचार सम्मान “स्कॉच पुरस्कार-2025” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान गुना जिले के उद्यानिकी विभाग की अभिनव परियोजना “गुना–गुलाबों के नगर की ओर बढ़ते कदम : पॉलीहाउस के माध्यम से पुष्प क्रांति” को प्रदान किया गया।


भारत में स्कॉच पुरस्कार को राष्ट्रीय उत्कृष्टता का मानदण्ड माना जाता है। यह केवल उन्हीं योजनाओं को प्रदान किया जाता है, जो नवाचार, पारदर्शिता, ईमानदारी तथा श्रेष्ठ क्रियान्वयन के उच्चतम मापदण्डों एवं मानकों को पूरा करती हैं। मध्यप्रदेश में हुए चार महत्वपूर्ण नवाचारों को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है।

 

MadhyaBharat 21 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.