Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
इंदौर ट्रक हादसे में घायल युवती को इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किया गया
indore, Girl injured,  truck accident
इंदौर । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 15 सितंबर को हुए ट्रक हादसे में घायल युवती संस्कृति वर्मा का ईलाज अब मुंबई में होगा। वहां बॉम्बे हॉस्पिटल में उसकी स्पेशलाइज्ड सर्जरी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उसके बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद शनिवार दोपहर में डॉक्टरों की टीम युवती को मुंबई लेकर रवाना हो गई। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने साेशल मीडिया पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा “15 सितंबर को इंदौर में हुए हृदय विदारक ट्रक हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय बेटी संस्कृति वर्मा को इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में भंडारी अस्पताल में बेटी का इलाज चल रहा था। स्पेशलाइज्ड सर्जरी के लिए उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल, मुंबई भेजा जा रहा है। बाबा महाकाल से बेटी के शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

गाैरतलब है कि 15 सितंबर को इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर शिक्षक नगर में एक ट्रक बेकाबू हो गया। वह भीड़ और कई वाहनों को कुचलता हुआ चला गया। इसमें 3 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद से ही संस्कृति का इलाज चल रहा है। हाथ का ऑपरेशन हुआ, लेकिन इसके बाद संक्रमण के खतरे ने चिंता बढ़ा दी। डॉक्टर्स ने मुंबई रेफर करने की सलाह दी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने संस्कृति को एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए।
 
MadhyaBharat 20 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.