Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
गायक ज़ुबिन गर्ग का सिंगापुर में निधन
new delhi, Singer Zubin Garg, passes away

नई दिल्ली । असम के लोकप्रिय गायक और अभिनेता ज़ुबिन गर्ग का सिंगापुर में एक स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में निधन हो गया। 52 वर्षीय ज़ुबिन गर्ग के अचानक चले जाने से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए साेशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “लोकप्रिय गायक ज़ुबिन गर्ग के अचानक निधन से स्तब्ध हूं। वह संगीत जगत में अपने समृद्ध योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनकी प्रस्तुतियां हर वर्ग के लोगों में बेहद लोकप्रिय थीं। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश ने एक जादुई आवाज़ और बहुमुखी प्रतिभा वाले कलाकार को खो दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ज़ुबिन गर्ग को असम की आवाज़ बताते हुए कहा कि उनके गीत और योगदान सदैव हर भारतीय के दिल में गूंजते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इसे असम और पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि ज़ुबिन गर्ग एक पीढ़ी की धड़कन थे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह सिंगापुर में भारतीय उच्चायुक्त से लगातार संपर्क में हैं और ज़ुबिन गर्ग के पार्थिव शरीर जल्द से जल्द असम लाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि ज़ुबिन गर्ग केवल गायक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक धरोहर थे, जिनकी धुनों ने लोगों को जोड़ा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी आवाज़ ने एक पीढ़ी को परिभाषित किया और उन्होंने असमिया संगीत की दिशा बदल दी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने उन्हें असम का सांस्कृतिक प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, “प्रसिद्ध गायक, गीतकार, संगीतकार और करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी विशेष जगह बनाने वाले, ज़ुबीन गर्ग के सिंगापुर में एक दुर्घटना में असामयिक निधन से मैं स्तब्ध हूं। असम की आवाज़ के रूप में प्रशंसित, कई भारतीय भाषाओं में उन्होंने अपनी आवाज़ से लोगों को मंत्रमुग्ध किया और बहुत ही कम उम्र में एक कल्चरल आइकन का दर्जा प्राप्त किया। दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनाें, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

MadhyaBharat 19 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.