Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
पुलिस द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व महापौर के साथ मारपीट के बाद बवाल
jabalpur, Chaos erupts , former mayor

जबलपुर । संस्कारधानी जबलपुर के बलदेव बाग चौराहे पर गुरूवार देर रात्रि होने वाली वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व महापौर एवं भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रभात साहू के साथ विवाद के दौरान पुलिस द्वारा कथित मारपीट की गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान विधायक सांसद सहित कई भाजपा के वरिष्ठ नेता वारदात स्थल पर पहुंच गए।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात बलदेवबाग चौराहे पर एक पुलिस वाले ने पूर्व महापौर तथा भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ नेता प्रभात साहू को वाहन चेकिंग के दौरान रोक लिया। प्रभात साहू ने अपना परिचय दिया लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच न सिर्फ आरोपित तौर पर कहा-सुनी और गाली गलौज हुई, बल्कि वायरलेस सेट वॉकी-टॉकी से पुलिस वाले ने महापौर प्रभात साहू के सिर पर हमला भी कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के साथ हुई इस घटना के बाद न केवल भाजपा कार्यकर्ता बल्कि प्रभात साहू से जुड़े समर्थक जिनमें कांग्रेस नेता भी शामिल थे, वहां बड़ी संख्या में एकत्रित हो गये, जिन्होंने नारेबाजी करते हुए जमकर बवाल काटा। बलदेवबाग से लेकर रानीताल तक, फिर रानीताल से मालवीय चौक तक और फिर प्रभात साहू के सुजी मोहल्ला स्थित निवास स्थल तक सांसद, विधायकों, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का जमावड़ा लग गया। आरोपी पुलिसकर्मी पर निलंबन तथा विभागीय जांच आदि तमाम कार्रवाई के बाद पुलिस वाले और प्रभात साहू की बीच सुलह नहीं हो पाई। देर रात लॉर्डगंज थाने में मुलाहजे के बाद एफआईआर की गई।

घटना स्थल पर जबलपुर सांसद आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पांडे, विधायक अशोक रोहाणी समेत कांग्रेस के नेता भी मौके पर जा पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी पुलिस कर्मी को वहां से चलता कर दिया गया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसी दौरान विधायक अभिलाष पांडे प्रभात साहू को अपने दोपहिया वाहन में बैठाकर वहां से ले गए। इसके बाद समझौते और शांति के लिए प्रभात साहू के सुजी मोहल्ला स्थित आवास पर पुलिस अधीक्षक संपत लाल उपाध्याय तथा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बैठक सांसद आशीष दुबे की विशेष मौजूदगी में हुई। आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित करने तथा उसकी विभागीय जांच करने का आश्वासन पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया।

प्रभात साहू इस निर्णय से सहमत नहीं हुए और उन्होंने सारे प्रस्तावों को नकार दिया। देर रात करीब 12:30 बजे प्रभात साहू लॉर्डगंज थाने पहुंचे, जहां से उन्हें मुलाहजा के लिए ले जाया गया। इसके बाद थाने में मामला पंजीबद्ध किया गया।

MadhyaBharat 19 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.