Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
धमतरी में 16 साल बाद शिक्षाकर्मी भर्ती फर्जीवाड़ा मामले के तीन आरोपित गिरफ्तार
dhamtari, Three accused arrested ,   recruitment case
धमतरी । छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वर्ष 2007 में हुए फर्जी शिक्षाकर्मी भर्ती मामले में मगरलाेड पुलिस ने 16 साल बाद बुधवार 17 सितम्बर काे तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने फर्जी प्रमाण पत्र व अंक तालिका में हेरफेर कर अपात्र लोगों का चयन किया था। ग्राम चंदना निवासी शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार साहू की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

मगरलोड पुलिस से आज गुरुवार काे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चंदना निवासी कृष्ण कुमार साहू द्वारा वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी वर्ग-तीन भर्ती प्रक्रिया में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र एवं अंकों में हेरफेर कर चयन कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने भर्ती में शामिल आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं किया था। रिपोर्ट दर्ज करने के 16 साल बाद मगरलोड पुलिस ने अब जाकर शिक्षाकर्मी वर्ग-तीन भर्ती फर्जीवाड़ा के आरोपित शिक्षाकर्मी ईशु कुमार निवासी कमरौद थाना मगरलोड जिला धमतरी, सिताराम निवासी मेघा थाना मगरलोड, जिला धमतरी और चयन समिति में शामिल पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कोमल सिंह यदु निवासी मोंहदी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सभी आरोपितों पर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर अपात्र अभ्यर्थियों को चयनित कराने तथा पात्र अनुसूचित जाति-जनजाति अभ्यर्थियों को जानबूझकर वंचित करने के साक्ष्य प्राप्त हुए है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही इस मामले में कई अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा, जो सालों से फरार चल रहा था।

 

शिक्षाकर्मी भर्ती वर्ग तीन में शामिल थे अधिकारी

 

शिक्षाकर्मी भर्ती वर्ग-तीन की भर्ती के लिए गठित तत्कालिन छानबिन, चयन समिति एवं छानबीन समिति के सदस्यों में केके तिवारी जनपद पंचायत सीईओ, एनआर साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बुधराम निषाद पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठक, एसके सोनी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास, श्याम साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष, कोमल यदु जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, नीलकंठ सिन्हा, शत्रुघन साहू, नारायण धु्रव, भारत लाल साहू एवं संतोषी साहू सदस्यगण शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर 2011 में हुए एफआईआर पर शिक्षाकर्मी भर्ती फर्जीवाड़ा 2007 मामले में पुलिस ने कुल 105 आरोपितों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था। इस मामले में आरोपित रहे 17 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं पूर्व में एक आरोपित तत्कालिन सीईओ कमलाकांत तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पांच आरोपितों ने अपनी अग्रिम जमानत करा ली है। इस मामले में चार अधिकारियों को आरोपित बनाया गया है। वहीं सात जनप्रतिनिधि भी आरोपित है। जिसमें से दो की मौत हो चुकी है। पांच जनप्रतिनिधि आरोपितों में से चार की जमानत हो गई है और एक को जेल भेज दिया गया है। फर्जी तरीके से लगे 40 से 45 शिक्षाकर्मी वर्ग तीन अभी भी नौकरी कर रहे हैं। 17 सितंबर को आरोपितों की हुई गिरफ्तारी के बाद नौकरी करने वाले आरोपित शिक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

MadhyaBharat 18 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.