Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सुकमा में मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर
sukma, Female Naxalite ,carrying a bounty

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को मुठभेड़ में 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर कर दिया।सुरक्षाबलों को मुठभेड़ स्थल से 315 बोर की रायफल और भारी मात्रा में विस्फोटक सहित नक्सल सामग्री बरामद हुई हैl पुलिस अधीक्षक सुकमा ने इसकी पुष्टि की है।   

 
पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले के थाना गादीरास क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी एवं पेरमापारा के मध्य पश्चिमी क्षेत्र के जंगल की पहाड़ी में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह से ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। उन्होंने बताया कि इस 
अभियान के दौरान डीआरजी के जवानाें के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई l मुठभेड़ स्थल को सर्च करने पर एक महिला नक्सली का शव हथियार सहित बरामद हुआ। इसके अलावा बहुत बड़ी संख्या में विस्फोटक आदि सामग्री भी मिली है।  
 
उन्हाेंने बताया कि मारी गई महिला नक्सली 5 लाख इनामी एसीएम कैडर की कबूस्की नुप्पों (मलांगीर एरिया कमेटी) की सदस्य थी। वह 9 मामलों में वांछित थी। इसमें थाना अरनपुर के 7 मामले, थाना कुंआकोंडा का 01 मामला और थाना गादीरास का एक मामला शामिल है । उन्हाेंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से 315 बोर रायफल 1 नग, 315 रायफल कारतूस 5 नग, वायरलेस सेट 1 नग, डेटोनेटर 8 नग, कोर्डेक्स वायर 10 मीटर लगभग, जिलेटिन रॉड 4 नग, पिट्ठू 1 नग, बारूद, रेडियो, बंडा 1 नग, नक्सली साहित्य तथा अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई है।
 
 बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी. ने माओवादी कैडरों से अपील करते हुए कहा कि वे यह यथार्थ को स्वीकार करें कि नक्सलवाद समाप्ति के कगार पर है। अब समय आ गया है कि वे हिंसा का मार्ग छोड़ कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ें।
 
MadhyaBharat 18 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.