Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बिहार में दो-तिहाई से अधिक बहुमत वाली राजग सरकार बनाना है : अमित शाह
patna, NDA government , Amit Shah
पटना । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद डेहरी-ऑन-सोन में शाहाबाद और मगध प्रक्षेत्र के 10 जिलों के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का लक्ष्य सरकार बनाना नहीं, बल्कि दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाना है।

 

अमित शाह ने कहा कि 10 जिलों के सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि वो मोदी की नेतृत्व में बिहार में सरकार बनाएंगे। नीतीश की सरकार ने जो कुछ बिहार के लिए किया है। उसे घर-घर तक पहुंचाएंगे। इसके बाद अमित शाह ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आपकी आवाज राहुल गांधी तक जाना चाहिए। घुसपैठिये को वोट का अधिकार है क्या, घुसपैठियों को राशन मिलना चाहिए, उनको आय़ुष्मान कार्ड मिलना चाहिए, उनको वोट देने का अधिकार है क्या? अमित शाह के इन सवालों पर वहां मौजूद लोगों ने नहीं में जवाब दिया। ये आएंगे तो घुसपैठिये बढ़ाएंगे, राजग आएगा तो बिहार को बढ़ाएगा। दो तिहाई बहुमत से विजय करने का संकल्प लीजिए।

 

अमित शाह ने कहा कि राजग को इस बार शाहाबाद की 80 प्रतिशत सीटों पर जीत दर्ज करना है। उन्होंने बिहार का भविष्य नरेन्द्र मोदी से जोड़ने की अपील की। शाह ने कहा कि अन्य दलों में नेता चुनाव जीतते हैं। हमारी पार्टी में कार्यकर्ता चुनाव जीतते हैं और कार्यकर्ता ही नीचे से ऊपर तक पहुंचते हैं। भाजपा में एक बूथ का अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। हम यहां पर जितनी मजबूती से संकल्प करेंगे, भाजपा उतनी ही मजबूत होगी, राजग मजबूत होगा और राजग जितना मजबूत होगा बिहार भी उतना ही खुशहाल बनेगा।

 

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार का विकास और समृद्धि राजग का लक्ष्य है। यह चुनाव सरकार बनाने का नहीं है। यह चुनाव दो तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ सरकार बनाने का है। 10 जिलों के सभी कार्यकर्ता आज से संकल्पित होकर जाएं कि हम मोदी जी के नेतृत्व में बिहार में मजबूत राजग सरकार बनाएंगे। नीतीश कुमार और मोदी जी की सरकार ने जो कुछ बिहार की जनता के लिए किया है उसे उसे घर-घर तक लेकर जाएंगे और लोगों को बताएंगे।

 

अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी विश्व भर में एक मात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने लगातार 24 साल तक राज्य और देश के मुखिया के रूप में काम किया। मैं इस बात का गवाह हूं कि 24 सालों में एक भी छुट्टी उन्होंने नहीं ली। लगातार दिन रात काम किया है। यह बहुत बड़ी बात है। कुछ नेता छह माह में विदेश नहीं जाएं तो उन्हें रात में नींद नहीं आती है। आप समझ रहे हैं ना कि मैं किसके बारे में बात कर रहा हूं। अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश को पहले रखा, देश के बाद पार्टी को रखा, पार्टी के बाद कार्यकर्ता को रखा, खुद या अपने परिवार के लिए कुछ नहीं सोचा।

 

अमित शाह ने कहा कि मोदी की सरकार में साल 2014 से 2024 में बिहार को 9 लाख 85 हजार करोड़ रुपये मिला। नीतीश कुमार की राजग सरकार ने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी। दिव्यागों को पेंशन बढ़ाया। आशा वर्कर का मानदेय बढ़ाया। रसोई, रात्रि प्रहरी और शारीरिक शिक्षकों को लाभ दिया। राजग की सरकार ने जो काम किए, लालू जी पूरा जीवन में करें तो इतना नहीं कर सकते हैं।

 

शाह ने लालू पर सीधे हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने चारा घोटाला किया। लैंड फॉर जॉब स्कैम किया। जेल में घोटाला किया। इतने भ्रष्टाचार के आरोप जिसपर लगे हों वो कभी बिहार का भला कर सकता है क्या? एक और भ्रष्टाचार वाली सरकार है और दूसरी तरफ मोदी जी की सरकार है जिसपर एक भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं है। बिहार को नरेन्द्र मोदी के साथ जोड़ दीजिए। यहीं रास्ता है बिहार को पूर्ण विकसित करने का।

 

सभा को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी संबोधित कियाl मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार, संतोष कुमार,विनोद तावड़े भी मौजूद थेl

 

MadhyaBharat 18 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.