Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
चमोली में अतिवृष्टि से बड़ा नुकसान 10 लोग लापता
dehradoon, Heavy rains, Chamoli, 10 people missing

देहरादून । उत्तराखंड में बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। चमोली जिले के तहसील घाट नंदानगर में अतिवृष्टि से 10 लोगो के लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कुंतरी लगा फाली तोक में 8 और धुरमा में 2 लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेजी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा देहरादून, टिहरी में भी नुकसान की सूचना है। सड़क मार्ग जगह-जगह बंद हैं।

 
चमोली जिले के ग्राम कुंतरी लगा फाली तोक में कुंवर सिंह पुत्र बलवंत सिंह ( 42), कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38), विकास और विशाल पुत्र कुंवर सिंह ( दोनों 10 वर्ष के), नरेन्द्र सिंह पुत्र ताल सिंह (40), जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम (70), भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद (65) व देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह (65), तहसील घाट नंदानगर के गांव धुरमा में गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह ( 75) और ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह ( 38) लापता बताए जा रहे हैं। कुंतरी लगा फाली तोकमें छह भवन पूर्ण छतिग्रस्त हुए है। प्रशासन ने सूची जारी करने साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को यह जानकारी दी है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें मोटे पर राहत एवं बचाव में जुटे गई हैं।
 

देहरादून जिले में चार और शव मिले

देहरादून जिले में सोमवार रात से बारिश लगातार जारी है। बुधवार देर रात राज्य आपदा प्राधिकरण ने जानकारी दी कि राहत एवं बचाव टीमों को चार अज्ञात शव बरामद हुए हैं। सौडा में एक, गुलरघाटी में एक, विकासनगर में एक व एक अन्य शव बरामद हुआ है। मृतकों की कुल संख्या 21 हो चुकी है। 17 लोग अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ एसडीआरएफ व जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव लगातार कार्य कर रही हैं।

 
टिहरी में कई योजनाओं को नुकसान
बारिश से टिहरी जिले में जौनपुर , नरेन्द्र नगर विकास खंड में बारिश से बहुत नुकसान हुआ है। बारिश टिहरी जिले को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 34, राज्य मार्ग संपर्क मार्गो को भारी नुकसान हुआ है। जगह पेयजल लाइन, पेयजल पंपिंग योजना और मछली के तालाब भी क्षतिग्रस्त हुए है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में ऋषिकेश-चम्बा मोटर मार्ग, यमुनापुल - बड़कोट मोटर मार्ग, नरेंद्रनगर - रानीपोखरी मोटर मार्ग व रायपुर - कुमालड़ा - कददुखाल मोटर मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
 
बागेश्वर में वाहन दुर्घटना
बताया जा रहा है कि बागेश्वर जिले में एक वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हैं। आज सुबह घटना की सूचना टीम मौके की ओर रवाना हो गई है।
 
 

 

MadhyaBharat 18 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.