Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भोपाल में युवती ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
bhopal,  young woman hanged, blamed her doctor husband

भोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के अयाेध्या नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने बुधवार देर रात शाम फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस काे उसके कमरे से सुसाइड नाेट मिला है, जिसमें उसने अपने डाॅक्टर पति और ससुरालवालाें के साथ पति की दाे गर्लफ्रेंड पर प्रताड़ना का आराेप लगाया है। गुरुवार दाेपहर काे पाेस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनाें काे साैंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

जानकारी अनुसार अयोध्या नगर में रहने वाली किरण मीणा (35) सेम कॉलेज से एमए इंग्लिश लिट्रेचर की पढ़ाई कर रही थी। किरण और डॉक्टर संजय देशवानी की शादी को 14 साल हो चुके थे, लेकिन उनकी काेई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर पति ने उसे तलाक के लिए नोटिस दिया था, जिससे वह डिप्रेशन में चल रही थी। बुधवार शाम को 6 बजे किरण घर में अकेली थी, तभी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घर वालों ने कॉल किया, कॉल नहीं पिक करने पर भाई चेक करने पहुंचा। जहां शव फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस काे एक सुसाइड नाेट मिला जिसमें उसने डॉक्टर पति, उसकी तीन बहनों, मां और देवर सहित पति की दो गर्लफ्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार दोपहर को पाेस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजन को सौंप दिया गया। ससुराल पक्ष की ओर से हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में कोई नहीं आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


किरण के पिता कुंजीलाल ने बताया कि बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। दामाद आयुर्वेदिक डॉक्टर है। शादी के लंबे समय बाद भी दोनों की कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। दामाद ने पिछले दिनों उसे तलाक का नोटिस दिया था। इसी बात को लेकर बेटी डिप्रेशन में थी। अगले महीने 16 तारीख को इस मामले की सुनवाई कोर्ट में होना थी। इससे पहले ही बेटी ने सुसाइड कर लिया। वहीं, दामाद 11 सितंबर को बेटी को हमारे घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद से ही वह लापता है। उसकी गुमशुदगी की शिकायत हमारी ओर से थाना अयोध्या नगर में की गई थी। एसआई दिनेश शर्मा के पास यह केस है।

MadhyaBharat 18 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.