Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नक्सलियों द्वारा अगवा युवक का शव बरामद
balaghat, Body of youth , Naxalites recovered
बालाघाट । मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों की सक्रियता एक बार भी सामने आई है। यहां लांजी थाना क्षेत्र के चौरिया गांव से मंगलवार की रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण को अगवा कर लिया था, गुरुवार को चौरिया के जंगल में उसका शव बरामद हुआ है। वहीं, चीनी और कुकड़ा मार्ग के बीच एक बैनर लगा हुआ मिला हैं, जिसमें लिखा है कि सरकार युवाओं को मुखबिर बनाकर बर्बाद कर रही। घटना की जिम्मेदारी परसवाड़ा मलाजखंड दलम ने ली है।


एएसपी (नक्सल आपरेशन) आदर्शकांत शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि चौरिया गांव के देवेंद्र उर्फ धदू को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की मलाजखंड एरिया कमेटी ने अगवा कर लिया था। वहीं, मंगलवार रात नक्सलियों ने चौरिया गांव में लाल स्याही से लिखे दो पर्चे छोड़े थे। इसमें लिखा था कि पुलिस की मुखबिरी करने पर देवेंद्र को मौत की सजा दी गई है। अपहरण की खबर के बाद बालाघाट पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। गुरुवार को चौरिया के जंगल में देवेन्द्र शव मिला है। सुरक्षाबलों ने शव मिलने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी है।


उन्होंने बताया कि जंगल में एक बैनर लगा मिला है, जिसमें लिखा है- पुलिस भर्ती के नाम पर मुखबिर की भर्ती कराई जा रही है। युवा पीढ़ी इसका विरोध करे। सरकार रोजगार देने के नाम पर युवाओं को बर्बाद कर रही है। इससे पता चलता है कि मोहन यादव की सरकार में युवा सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस की वर्दी पहनाकर युवाओं को मुखबिर बनाकर बदनाम न करें। बैनर में चेतावनी दी गई है कि जो भी पुलिस की मुखबिरी करेगा, उसकी जान की जिम्मेदारी सरकार और बालाघाट पुलिस की होगी। जिले के आईजी की आशंका दूर कर दें कि चौरिया निवासी देवेंद्र को एरिया कमेटी परसवाड़ा में अगवा कर लिया है। अब देवेंद्र हमारे खिलाफ नहीं जा सकेगा। बैनर के साथ दो पर्चे भी लगे मिले हैं।


गौरतलब है कि चौरिया गांव के देवेंद्र उर्फ धदू को मंगलवार की रात नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। बुधवार सुबह जानकारी मिलने के बाद पुलिस देवेंद्र को मिसिंग मानते हुए उसकी तलाश में जुट गई थी। वहीं गांव में हाथ से लिखे दो नक्सली पर्चे मिले थे, उसमें देवेंद्र उर्फ धदू को पुलिस मुखबिर बताया गया है। एक पत्र में लिखा था कि देवेंद्र ने माओवादी पार्टी दल की जानकारी 3-4 बार पुलिस को दी थी। वह डेरा ढूंढकर पुलिस को खबर देता था। पुलिस ने ही उसे जंगल में 'दहान' के नाम से बैठाया था। वह पितकोना पुलिस चौकी वालों को दही-दूध भी पहुंचाता था। इन सभी आरोपों की जांच के बाद उसे 'मौत की सजा' दी गई है। वहीं, दूसरे पत्र में लिखा था कि पुलिस गरीब लोगों को आपस में लड़वाकर मरवाने का काम करती है। पुलिस को सामंतवादी-साम्राज्यवादी ताकतों का रक्षक बताया गया है, जो गरीबों को लूटती है, विस्थापित करती है और विनाश करती है। इसलिए लोगों को पुलिस से दूर रहना चाहिए।

 

 

MadhyaBharat 18 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.