Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में बाढ़ से तबाही
dendoon, Devastation , flood in Karligadh

देहरादून । उत्तराखंड में सोमवार रात भारी बारिश के चलते देहरादून जिले के सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ के किनारे कई घरों मलबा समा गया। पर्यटक स्थल सहस्त्रधारा को भी नुकसान पहुंचा है। यहां कई दुकानें बह गई। सौंग नदी उफान पर है और इससे खतरा बना हुआ है। रायपुर केशर वाला में सड़क का करीब 90 मीटर हिस्सा भी ध्वस्त हो गया है। हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ क्षेत्र में सीमा डेंटल कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। राहत एवं बचाव दल मौके पर मौजूद हैं।

 
बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी है। सोमवार रात तेज बारिश के बाद देहरादून जिले आपदा की चपेट में है। रायपुर क्षेत्र में मालदेवता चौकी से आगे केशरवाला मार्ग पर नदी का जलस्तर बढ़ने व तेज बहाव के कटाव से सड़क का लगभग सस्ता 80-90 मीटर हिस्सा बह गया है, जिस कारण मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया है।
 
देहरादून मसूरी मार्ग कुठाल गेट के पास व कई अन्य स्थानों पर मलबा आने से अवरुद्ध है। देहरादून- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ क्षेत्र में सीमा डेंटल कॉलेज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी बारिश के कारण पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करते हुए देहरादून से हरिद्वार की ओर आने व जाने वाले वाहनो को भानियावाला व नेपाली फार्म से डायवर्ट किया गया है।

जिलाधिकारी सविनय बंसल ने रात को ही राहत एवं बचाव दलों को मौके पर रवाना कर दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर नदी किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इसके अलावा लोगों को लगातार सचेत किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बारिश को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीम रात्रि से ही लगातार नदी, नालों के किनारे व संवेदनशील स्थानों में भ्रमण कर रही है। लोगों को सतर्क किया जा रहा है और नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है। दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही हर परिस्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
 
MadhyaBharat 16 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.