Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने सोनिया और राहुल से की मुलाकात
new delhi, Mauritius Prime Minister , Sonia and Rahul

नई दिल्ली । मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम ने आज अपनी 8 दिवसीय भारत यात्रा के अंतिम दिन कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।
कांग्रेस के मुताबिक, मॉरीशस के प्रधानमंत्री की देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के नेताओं से मुलाकात से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध, क्षेत्रीय सहयोग और मजबूत होगा। इससे भारत-मॉरीशस के मजबूत ऐतिहासिक बंधनों को और मजबूत करेगी।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. रामगुलाम 9 सितंबर को भारत की राजकीय यात्रा पर पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी वीणा रामगुलाम, छह कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और एक व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल भी था। उन्होंने 10 सितंबर को वहां व्यावसायिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
11 सितंबर को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने पहले एकांत में और फिर अपने-अपने शिष्टमंडलों के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा की। यात्रा के अगले चरण में डॉ. रामगुलाम ने अयोध्या में राम मंदिर और तिरुपति में बालाजी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

MadhyaBharat 16 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.