Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
भारतीय ओलंपिक खिलाड़ी पीटी उषा ने किये बाबा महाकाल के दर्शन
ujjain,   PT Usha ,visited Baba Mahakal

उज्जैन । भारतीय ओलंपिक खिलाड़ी पद्मश्री पीटी उषा मंगलवार काे उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। यहां उन्हाेंने अपने पति के साथ बाबा महाकाल के दर्शन किये और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने पति के साथ गर्भगृह की देहरी से भगवान का पूजन अर्चन किया। मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने पूजन कराया।

 

पूजन के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने पद्मश्री पीटी उषा को प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत करते हुए पीटी उषा ने कहा कि महाकाल के बारे में बहुत कुछ सुना था। यहां आने की लंबे समय से इच्छा थी। बाबा के बुलावे पर आज दर्शन करके मन को शांति मिली। उन्होंने बताया कि पहले भी मंदिर आने के कई निमंत्रण मिले, लेकिन बाबा के बुलावे पर ही आ पाईं। उन्होंने महाकाल से सभी की सुख-शांति की प्रार्थना की। साथ ही भारत में खेलों की उन्नति और देश में ओलंपिक आयोजन के प्रधानमंत्री मोदी के सपने की पूर्ति के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने अपने स्कूल की उन्नति और बेटे की सुख-समृद्धि के लिए भी आशीर्वाद मांगा।

 
MadhyaBharat 16 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.