Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ट्रेन से कट कर भालू की मौत
umaria,   Madhya Pradesh, two bears died

उमरिया । मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से गुजरने वाली कटनी बिलासपुर रेल खंड के घुनघुटी रेल्वे स्टेशन से कुछ दूर पर शहडोल की तरफ बने पुरानी केबिन के पास देर रात रेल्वे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट मे आने से भालू की कट कर मौत हो गई। सोमवार सुबह ज़ब ग्रामीणों की नजर पड़ी तब वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला घटना स्थल पर पहुँच कर कार्रवाई करने में जुटा है।

 

घुनघुटी रेंजर अर्जुन सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह 4 बजे सूचना मिली, हम तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां तीसरी लाइन में शहडोल की तरफ पोल क्रमांक 930/17ए के नजदीक व्यस्क नर भालू जिसकी उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष होगी, मृत अवस्था मे रेल्वे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई और मौका पंचनामा बना कर रेल्वे ट्रैक से हटाया गया एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन्य जीव विशेषज्ञ चिकित्सक के आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवा कर उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

 

गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है इसके पूर्व भी कई भालू, बाघ एवं अन्य वन्य जीवों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो चुकी है, लेकिन वन विभाग इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिये अभी तक कोई ठोस रणनीति नहीं बना सका है। यदि अभी भी वन विभाग नहीं चेता हो ऐसे ही वन्य जीव ट्रेन से टकरा कर मरते रहेंगे।

MadhyaBharat 15 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.