Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांकेर से अयोध्या दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे की हुई शिकार
kanker,   Ayodhya for darshan , accident
कांकेर । छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से अयोध्या दर्शन के लिए गए श्रद्धालु उत्तरप्रदेश के जौनपुर में 56 श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार मृतकों में तीन महिलाएं आशा भवन, पति उपानन्द, (40 वर्ष), गुलाब देवी साहू, पति कुषाल साहू (27 वर्ष) एवं रेखा वनिक, पति अशोक वनिक, (55 वर्ष) कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र की रहने वाले थे। जबकि बस चालक दीपक यूपी का रहने वाला था। हादसा इतना भयानक था कि आगे का केबिन पिचक गया। वहीं घटना में छह लोग घायल हैं। घायलाें में दुलुसील (40 वर्ष), कांकेर, लखमदास (65 वर्ष), निवासी वान्देय, सान्दा (65 वर्ष), पति देवरन्जन, निवासी कांकेर, सोमेस साहू (55 वर्ष), निवासी राजगढ़, दिलीप दास (50 वर्ष), निवासी कांकेर, विजेन्द्र गण्डल (65 वर्ष), निवासी कांकेर घाायल हाे गये। कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर घटना को लेकर उत्तर प्रदेश प्रशासन के संपर्क में है।
 
कांकेर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने बताया कि बस में कुल 56 लोग सवार थे, जिसमें चार की मृत्यु, छह घायल और 46 सकुशल है। उन्हाेंने बताया कि हादसे के शिकार हुए सभी लोग छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से अयोध्या दर्शन के लिए गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के शव को लाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं कांकेर जिला प्रशासन भी घायलों के बेहतर उपचार के लिए तैयार है।
 
बस में सवार दिलीप दास ने माेबाईल से बताया कि 50 लोगों का एक ग्रुप 7 सितंबर को बालाजी ट्रेवल्स के बस नंबर सीजी 07 सीटी 4681 में सवार होकर रामलला के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से निकला था। हम सभी लोगों ने पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन, अयोध्या और फिर काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे थे। अयोध्या से निकलने के बाद आज साेमवार सुबह 3 बजे अचानक बस किसी गाड़ी से टकरा गई। दिलीप ने बताया कि वह पीछे बैठा था, इसलिए उसे केवल हल्की चोटें आईं। जब वह बस से उतरा तो देखा कि चालक का केबिन पूरी तरह पिचक गया था और चालक की केबिन में दबकर मौत हो गई थी। बस बाईं ओर से ट्रेलर से बुरी तरह टकराई थी। हमारे गांव का एक साथी बस की खिड़की से आधा बाहर लटक रहा था। लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले गई। बस में सवार आशा भवाल , रेखा बानिक, गुलाव देवी, बस चालक दीपक सहित चार की मौत हो गई, जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर है।
MadhyaBharat 15 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.