Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में अब तक 1003.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
raipur,   average rainfall, Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1003.8 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में बस्तर जिले में सर्वाधिक 1403.8 मिमी और बेमेतरा जिले में न्यूनतम 486.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

रायपुर संभाग में रायपुर में 861.8 मिमी., बलौदाबाजार में 724.8 मिमी., गरियाबंद में 871.4 मिमी., महासमुंद में 717.8 मिमी. और धमतरी में 900.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर में 1032.2 मिमी., मुंगेली में 1019.2 मिमी., रायगढ़ में 1216.4 मिमी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 829.6 मिमी., जांजगीर-चांपा में 1182.1 मिमी., सक्ती में 1088.2 मिमी., कोरबा में 1019.5 मिमी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 957.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग में 786.7 मिमी., कबीरधाम में 737.2 मिमी., राजनांदगांव में 858.1 मिमी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1227.2 मिमी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 725.5 मिमी. और बालोद में 1058.7 मिमी. वर्षा रिकार्ड की गई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा में 712.0 मिमी., सूरजपुर में 1068.6 मिमी., बलरामपुर में 1398.9 मिमी., जशपुर में 975.5 मिमी., कोरिया में 1112.7 मिमी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1002.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में 946.4 मिमी., कांकेर में 1136.0 मिमी., नारायणपुर में 1210.7 मिमी., दंतेवाड़ा में 1376.3 मिमी., सुकमा में 1088.2 मिमी. और बीजापुर में 1393.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।

MadhyaBharat 15 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.