Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
साय सरकार के ब‍िजली ब‍िल बढ़ाेत्‍तरी से आम जनता परेशान : नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत
raipur,   general public, Dr. Mahant

रायपुर । छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने रव‍िवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। डॉ. महंत ने कहा कि साय सरकार के दो साल के कार्यकाल में तीसरी बार बिजली बिल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रति यूनिट 20 पैसे की हर वर्ग को परेशान कर दिया है। साथ ही उन्होंने सरकार को इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।


नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमारी सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना को बंद कर दिया। साथ ही प्रति यनिट 20 पैसे की बढ़ोतरी से जनता पर आर्थिक बोझ की दोहरी मार पड़ी है। हर उपभोक्ता को अपने बिजली बिल में लगभग एक हजार रुपये की वृद्धि देखने को मिल रही है।


डॉ. महंत ने कहा कि सरकार क्या करना चाहती है, बिजली की दर में इतनी उछाल क्यों है। जबकि छत्तीसगढ़ कोयला और पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है। हम अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा करने के साथ दूसरे राज्यों को भी बिजली बेचते हैं। बिजली दरों में बढ़ोतरी से किसान, व्यापारी सभी वर्ग में आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय को वापस लेकर लोगों को राहत देने की मांग की है।

MadhyaBharat 14 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.