Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सेवा परमो धर्मः गरीब कल्याण को समर्पित है सेवा पखवाड़ा - भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद
bhopal,   BJP State Organization ,General Secretary Hitanand

भोपाल । बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल जिले की कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री सेवा परमो धर्मः और गरीब कल्याण के संकल्प पर कार्य कर रहे हैं। सेवा पखवाड़ा इन संकल्पों को साकार करने का माध्यम है। इसलिए हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि इस पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता हो तथा सेवा पखवाड़ा नए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का माध्यम बने। इस अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों का वितरण इस तरह किया जाए कि प्रत्येक कार्यकर्ता की उसमें भूमिका हो।


प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने सेवा पखवाड़े में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से शुरू होकर महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती 02 अक्टूबर तक चलेगा। चूंकि यह प्रधानमंत्री का 75 वां जन्मदिवस है, इसलिए हमें प्रत्येक आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को प्रत्येक अस्पताल में चिकित्सा शिविर से होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइव संबोधित करेंगे।


दूसरी बार अपना जन्मदिवस मध्यप्रदेश में मनाएंगे प्रधानमंत्री
प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि 11 सालों में यह दूसरा अवसर होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिवस मध्यप्रदेश में मनाएंगे। धार जिले की बदनावर विधानसभा के भैसोदा से प्रधानमंत्री ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके पूर्व प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो में चीतों को जंगल में छोड़कर अपना जन्मदिवस मनाया था। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को ही रक्तदान शिविरों के लिए पंजीयन शुरू होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री के जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी व गोष्ठियों का आयोजन तथा डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया जाएगा। विकसित भारत पर प्रबुद्धजन गोष्ठी आयोजित की जाएंगी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर लिखी गई पुस्तकों का विक्रय किया जाएगा।


सेवा पखवाड़े के साथ चलेंगे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और रिफॉर्म जीएसटी अभियान
उन्हाेंने बताया कि सेवा पखवाड़े के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और रिफॉर्म जीएसटी अभियान भी चलेंगे। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत मेलों, उत्सवों में स्वदेशी वस्तुओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही विशिष्टजन सम्मान भी किया जाएगा। वहीं, रिफॉर्म जीएसटी अभियान के अंतर्गत हाल ही जीएसटी की दरों में की गई कमी की जानकारी छोटे विक्रेताओं, व्यापरियों एवं व्यापारी संगठनों को दी जाएगी तथा यह बताया जाएगा कि इसका प्रभाव किन-किन उत्पादों पर पड़ा है।

MadhyaBharat 10 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.