Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ईद ए मिलाद जुलूस में पाकिस्तान समर्थक नारे लगने का वीडियो वायरल
new delhi, Video of pro-Pakistan, slogans being raised

शिमोगा । कर्नाटक राज्य के शिवमोग्गा जिले के भद्रावती नगर में ईद ए मिलाद के जुलूस के दौरान पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद न्यू टाउन पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर  मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वीडियो को फोरेंसिक लैब भेज दिया है।

 
दरअसल, इस वायरल वीडियो में सोमवार रात ईद मिलाद के जुलूस के दौरान अंबेडकर सर्किल में कुछ युवकों ने "पाकिस्तान जिंदाबाद" जैसे नारे लगाते दिखते हैं। इस वीडियाे की सत्यता हमारा मीडिया ग्रुप नहीं करता है। इस वीडियाे के वायरल हाेने के बाद न्यू टाउन पुलिस ने स्वत: संज्ञान
लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
 

इस संबंध में शिवमोग्गा के पुलिस अधीक्षक जीके मिथुन कुमार ने मंगलवार को बताया कि सोशल मीडिया पर 12 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ है।  इस मामले को गंभीरता से लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया गया है। मामले की जाँच के लिए तीन निरीक्षकों के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की गई हैं। आरोपितों की पहचान की कोशिश चल रही है। उन्होंने कहा कि जुलूस की आधिकारिक वीडियो रिकॉर्डिंग की भी समीक्षा की जा रही है। इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MadhyaBharat 9 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.