Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी 2028 का चुनाव : सचिन पायलट
raipur, Congress will fight ,Sachin Pilot

रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चुनाव नेतृत्व को लेकर चल रही लड़ाई पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि 2028 का चुनाव एकजुट होकर लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं, सभी व्यक्ति को जिम्मेदारी दी जाती है। व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है। डबल इंजन की सरकार जनता के परेशानियों का काम नहीं कर रही है।


बिलासपुर में आज मंगलवार को होने वाले ‘वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान’ को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी ने तमाम तथ्य रखे हैं। निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट नहीं देने का कानून बदल दिया। यह तमाम चीजे दर्शाती हैं कि कुछ ना कुछ गड़बड़ी है। इसको लेकर आगे भी खुलासा करेंगे और छत्तीसगढ़ की जनता को भी बताएंगे कि कैसे वोट चोरी हो रही है। इसके बाद कांग्रेस हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी।


वहीं यूनिफाइड कमांड की बैठक को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इसमें भाजपा राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश करती है। इस मामले में ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाता है, पर काम कैसे हो रहा है, इस बात की पारदर्शिता रहनी चाहिए।


वहीं उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सचिन पायलट ने तंज कसते हुए कहा कि देश की जनता जान नहीं पाई है कि पूर्व उपराष्ट्रपति अभी कहां हैं। अचानक उन्होंने क्यों पद त्याग दिया? धनखड़ साहब बहुत दबंग व्यक्ति हैं। लंबे समय से हम उन्हें जानते हैं। क्या कारण है कि अचानक वह चुप हो गए? सच्चाई क्या है पद खाली क्यों किया गया? कभी ना कभी इसकी पोल जरूर खुलेगी। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इंडिया गठबंधन के उम्‍मीदवार को अच्छा समर्थन मिलेगा।

 

 

MadhyaBharat 9 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.