Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हरिद्वार-मोतीचूर ट्रैक पर पत्थर गिरने से 6 ट्रेनें रद्द
new delhi, 6 trains cancelled , Haridwar-Motichur track

नई दिल्ली । हरिद्वार जंक्शन और मोतीचूर स्टेशन के बीच ट्रैक पर पत्थर गिरने के कारण उत्तर रेलवे ने सोमवार को 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया, जबकि 13 ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट, शॉर्ट-ओरिजिनेट अथवा पुनर्निर्धारित किया गया है।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले एनटीईएस पोर्टल या 139 नंबर पर कॉल कर जानकारी अवश्य लें। रेलवे के बुलेटिन के अनुसार रद्द की गई ट्रेनों में रेलगाड़ी संख्या 22458 देहरादून–आनंद विहार टर्मिनल, रेलगाड़ी संख्या 54342 देहरादून–सहारनपुर, रेलगाड़ी संख्या 54482 ऋषिकेश–हरिद्वार, रेलगाड़ी संख्या 54483 हरिद्वार–ऋषिकेश, रेलगाड़ी संख्या 54341 सहारनपुर–देहरादून और रेलगाड़ी संख्या 22457 आनंद विहार टर्मिनल–देहरादून शामिल हैं।
रेलगाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी सोमवार को सुबह 05:35 बजे की बजाय शाम 17:00 बजे चलाया जाएगा।

 
शॉर्ट-टर्मिनेट की गई ट्रेनें

रेलगाड़ी संख्या 13009 हावड़ा–योगनगरी ऋषिकेश (06 सितंब) हरिद्वार में समाप्त, रेलगाड़ी संख्या 14632 अमृतसर–देहरादून (07 सितंबर) ज्वालापुर में समाप्त, रेलगाड़ी संख्या 14888 बाड़मेर–ऋषिकेश (07.09.2025) हरिद्वार में समाप्त, रेलगाड़ी संख्या 14113 सुभेदारगंज–देहरादून (07.09.2025) हरिद्वार में समाप्त, रेलगाड़ी संख्या 22660 योगनगरी ऋषिकेश–त्रिवेंद्रम (08.09.2025) वीरभद्र में समाप्त, रेलगाड़ी संख्या 12017 नई दिल्ली–देहरादून (08.09.2025) हरिद्वार में समाप्त और रेलगाड़ी संख्या 19031 साबरमती–योगनगरी ऋषिकेश (07.09.2025) हरिद्वार में समाप्त।

शॉर्ट-ओरिजिनेट की गई ट्रेनें
रेलगाड़ी संख्या 14631 देहरादून–अमृतसर (08 सिंतबर) ज्वालापुर से चलेगी, रेलगाड़ी संख्या 14816 ऋषिकेश–श्रीगंगानगर (08 सितंबर) हरिद्वार से चलेगी, रेलगाड़ी संख्या 14114 देहरादून–सुभेदारगंज (08 सितंबर) हरिद्वार से चलेगी, रेलगाड़ी संख्या 12018 देहरादून–नई दिल्ली (08 सितंबर) हरिद्वार से चलेगी, रेलगाड़ी संख्या 19032 योगनगरी ऋषिकेश–साबरमती (08 सितंबर) हरिद्वार से चलेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक पर से पत्थर हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और जल्द ही परिचालन सामान्य किए जाने की संभावना है।

MadhyaBharat 8 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.