Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शिप्रा नदी में टीआई के बाद एसआई की भी लाश मिली
ujjain,   SI

उज्जैन । मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार को शिप्रा नदी में कार गिरने से लापता हुए 3 पुलिसकर्मियों में से 2 के शव बरामद कर लिए गए। साेमवार काे दिनभर चले रेस्क्यू के बाद एनडीआरएफ, होमगार्ड और गोताखोरों की टीम ने एसआई मदनलाल निमामा का शव बरामद कर लिया। हालांकि कॉन्स्टेबल आरती पाल का अब भी पता नहीं चल सका है। इससे पहले रविवार सुबह करीब 8 बजे उन्हेल टीआई अशोक शर्मा का शव बरामद कर लिया गया था। उनका रविवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 
उज्जैन में कार समेत शिप्रा नदी में गिरे एसआई मदनलाल निमामा का शव दो दिन बाद सोमवार को बरामद कर लिया गया है। उनका शव भैरवगढ़ क्षेत्र में मिला है। वहीं कॉन्स्टेबल आरती पाल का अब तक पता नहीं चला है। कार भी नहीं मिल पाई है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कार क्रमांक एमपी 13 सीसी 7292 ब्रिज से लेफ्ट साइड गिरि थी । वहीं कार का बंपर घटना स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर भृतहरि गुफा के सामने घाट के पास मिला है। पुलिस टीम मौके पर है। संभावना जताई जा रही है कि कार भी आसपास हो सकती है। हादसे के बाद लगातार 43 घंटे से सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शनिवार रात से शुरू हुआ रेस्क्यू कार्य अब भी जारी है। सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक लगातार सर्चिंग की जा रही है। दो शिफ्ट में कुल 130 जवान, जिनमें एनडीआरएफ, एसडीइआरएफ, होमगार्ड, पुलिस और मां शिप्रा तैराक दल के सदस्य शामिल हैं, गहरे पानी में सर्चिंग कर रहे हैं।


एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि तीनों पुलिसकर्मी शनिवार को उज्जैन से चिंतामन के लिए निकले थे। वे एक लड़की के लापता होने के मामले की जांच करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पुल से अनियंत्रित होकर शिप्रा में जा गिरी। थाना प्रभारी अशोक शर्मा के परिवार को जल्द अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। पेंशन सहित अन्य सरकारी कार्य में मदद करने का पूरा प्रयास करेंगे।
MadhyaBharat 8 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.