Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बस वालों की मनमानी को लेकर परिवहन आयुक्त को लिखा पत्र
jagdalpur,   letter was written, Transport Commissioner

जगदलपुर । बस चालकों की मनमानी के चलते यात्रियों को हो रही परेशानी का सिलसिला थम नहीं रहा है। बार-बार की शिकायत के बाद भी परिवहन विभाग द्वारा इस दिशा में कोई कार्रवाई न होते देख, अब यात्रियों ने इसकी शिकायत परिवहन आयुक्त को पत्र लिखकर की है।

 

ओसवाल जैन श्वेतांबर समाज के सचिव देवीचंद संचेती ने रविवार काे बताया कि विगत 28 अगस्त को मेरी बेटी दर्शिका जैन धमतरी से जगदलपुर पायल बस से आ रही थी। वॉशरूम जाने के लिए वह केशकाल में उतरी। बस उसे छोड़कर दो किलोमीटर आगे चले गई। बेटी आवाज देती रही किन्तु कंडक्टर ने बस नहीं रोकी और आगे आने के लिए कहते हुए बस दो किलोमीटर तक ले गया। अस्थमा पीड़ित मेरी बेटी 400-500 मीटर तक बस के पीछे भागी फिर एक महिला के स्कूटर पर बैठकर बस तक पहुंची और जब उसने ड्राइवर कंडक्टर से पूछा कि मुझे क्यों छोड़ा, तो दोनों ने कहा कि टाइम का खेल है, हम नहीं रोक सकते। इसी बस में एक अन्य घटना में एक महिला को उल्टियां हो रही थी। बस वाले ने घाट पर ही सामान सहित महिला को उतार दिया और आगे बढ़ गए तथा जगदलपुर पहुंचने पर बस स्टैंड पर बस ना ले जाकर, आनंद ढाबा के पास यात्रियों को उतारकर बस जैपुर की ओर आगे बढ़ गई, संचेती ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने परिवहन आयुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

MadhyaBharat 7 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.