Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
बाइक घुमाने की बात को लेकर दो पक्षों में चले कुल्हाड़ी-डंडे
rajgarh, Two parties, riding a bike

राजगढ़ । मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम गीलाखेड़ी में गणेश विसर्जन के दौरान बाइक आगे-पीछे घुमाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के साथ कुल्हाड़ी-डंडों से मारपीट की, जिसमें दोनों पक्ष के साल लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को दोनों पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

 

पुलिस के अनुसार ग्राम गीलाखेड़ी निवासी नीरज (21)पुत्र ओमप्रकाश राजपूत ने बताया कि शनिवार देर रात दोस्त देवराज के साथ बाइक से गांव तरफ जा रहा था तभी नाले के समीप गांव का कृष्णपालसिंह, हुकुमसिंह, लोकेन्द्र, दीपक और लोकेन्द्र गालियां देने लगा, विरोध करने पर उन्होंने एकराय होकर कुल्हाड़ी-डंडों से मारपीट की, जिसमें नीरज को गंभीर चोटें लगी।

 

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 126(2), 296,115(2), 118(1), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। वहीं लोकेन्द्र(20)पुत्र गोपालसिंह राजपूत ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान बाइक घुमाने की मना करने की बात को लेकर नीरज, देेवेन्द्र, आनंद, अंकित, अजय, अमित और गन्नू निवासी गीलाखेड़ी ने एकराय होकर डंडों से मारपीट की, जिसमें लोकेन्द्र, दीपक, भगवानसिंह, गोपाल, कैलाशबाई और कृष्णपालसिंह घायल हो गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 351(3), 191(1), 191(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

 

 

 

 

MadhyaBharat 7 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.