Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
लुत्ती डैम हादसे पर पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जताया दु:ख
ambikapur,   TS Singhdev , expressed grief

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के लुत्ती डैम टूटने की घटना पर छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बीते रात गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, हादसे की जानकारी मंगलवार की रात लगभग 12 बजे मिली थी। हादसे में दो घर पानी के बहाव में पूरी तरह बह गए, जिनमें से एक घर में मौजूद छह में से चार लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को बचाया जा सका।

 
सिंहदेव ने कहा कि, मृतकों के अंतिम संस्कार और प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से तत्काल सहायता दी जानी चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक आपदा राहत के तहत सभी जरूरी सहयोग शीघ्र उपलब्ध कराने की अपील की।
 
उन्होंने यह भी कहा कि, यदि डैम 40-50 साल पुराना था और ग्रामीणों की ओर से बार-बार शिकायत की जा रही थी, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई, तो इसकी गहन जांच होनी चाहिए। "अगर लिखित शिकायत की गई थी तो उसका रिकॉर्ड होगा। यह तय होना चाहिए कि किन अधिकारियों को सूचना दी गई थी, किसने समय पर कार्रवाई नहीं की और जिनकी लापरवाही से जानें गईं, उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए," सिंहदेव ने कहा।
 
उन्होंने बस्तर अंचल में आई बाढ़ की स्थिति पर भी चिंता जताई और सरकार से बड़े पैमाने पर व तत्परता से राहत व सहायता कार्य करने की अपील की।

 

MadhyaBharat 4 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.