Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की पत्नी के भी दो वोटर कार्ड का दावा
new delhi, Claim that Congress leader, voter cards

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बाद उनकी पत्नी कोटा नीलिमा के भी दो अलग-अलग पते से वोटर कार्ड का दावा किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

 

बुधवार को भाजपा नेता अमित मालवीय ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बिना पर्याप्त जाँच-पड़ताल के ईमानदार वोटरों को निशाना बनाकर उनकी छवि धूमिल कर दी- यहाँ तक कि उनकी पहचान बिना अनुमति उजागर करके उन्हें खतरे में डाल दिया। फिर भी, उन्होंने इस चौंकाने वाले खुलासे पर चुप्पी साध रखी है कि उनके एक करीबी सहयोगी के पास दो एपिक कार्ड हैं। क्या सिर्फ़ वही? बिल्कुल नहीं।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता कोटा नीलिमा, जो तेलंगाना के खैरताबाद (60) विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहीं और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा की पत्नी हैं, उनके पास भी दो सक्रिय एपिक कार्ड हैं- एक खैरताबाद में और दूसरा नई दिल्ली में पंजीकृत।

उन्होंने विवरण देते हुए दावा किया कि 2023 शपथपत्र एवं मतदाता सूची के अनुसार  कोटा नीलिमा खैरताबाद विधानसभा से वोटर हैं। इसके साथ उनके पास नई दिल्ली में भी एक और एपिक है। उन्होंने कहा कि अब यह साफ़ हो गया है कि कांग्रेस नेताओं के पास एक से अधिक एपिक नंबर हैं और वे एक से अधिक स्थानों पर मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। जो लोग “वोट चोरी” में लिप्त हैं, वही आम नागरिकों को बदनाम कर रहे हैं और हमारे लोकतांत्रिक संस्थानों को कमज़ोर कर रहे हैं।

अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी अपने ही करीबी सहयोगियों और सार्वजनिक पद की आकांक्षा रखने वालों से जुड़ी इन आपराधिक गतिविधियों से खुद को अलग नहीं कर सकते। उन्हें इस पर बोलना ही होगा और चुनाव आयोग को इसकी जाँच करनी चाहिए।
MadhyaBharat 3 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.