Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मप्र का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर हमारे लिए गौरव : राकेश सिंह
jabalpur, Madhya Pradesh, biggest flyover

जबलपुर । विगत दिनों जबलपुर को मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर की सौगात मिली है। यह फ्लाईओवर केवल यातायात का सेतु नहीं है, बल्कि हमारी आकांक्षाओं और हमारे शहर के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। जो न केवल हमें आधुनिकता से जोड़ता है बल्कि शहर की गति और प्रगति का आधार भी है और इस फ्लाई ओवर की स्वछता, सुंदरता और सुरक्षा कि जिम्मेदारी भी हम सभी की है,इसीलिए आज हम सब मिलकर संकल्प लेते है कि जबलपुर में विकास और संस्कार साथ साथ प्रवाहित होंगे और जबलपुर को मिली इस बड़ी सौगात को हम स्वयं सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित रखेंगे। यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सोमवार को वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर के निरिक्षण के दौरान जबलपुर के प्रबुद्ध वर्ग के साथ सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों को सम्बोधित करते हुए कही।

 

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के साथ सांसद आशीष दुबे, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक सुशील तिवारी इंदु, अभिलाष पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी सम्पत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव व शहर के प्रबुद्ध जन, सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि फ्लाई ओवर पर पहुंचे जहाँ सबने शपथ लेकर फ्लाई ओवर में किसी भी तरह की आवंछनीय गतिविधि न होने का संकल्प लिया।

 

सिंह ने कहा देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, मप्र में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी की दूरदर्शिता का परिणाम है कि मप्र का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर और देश का सबसे बड़ा केबल स्टे ब्रिज हमें मिला है यह फ्लाई ओवर जबलपुर ही नहीं बल्कि पुरे मप्र के लिए गौरव है और इसे संभाल कर और सहज कर आने वाली पीढ़ियों तक इसी रूप में सौंपना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान में शहर के गौरव इस फ्लाईओवर को लेकर जो दृश्य सामने आ रहे हैं वह कहीं न कहीं संस्कारधानी की छवि को पूरे प्रदेश और देश में धूमिल कर रहे हैं।

 

सिंह ने कहा हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें कुछ लोग पान मसाला खाकर फ्लाईओवर की बाउंड्री को गंदा करते दिख रहे हैं, कहीं वाहन पर खतरनाक स्टंट, तो कहीं फ्लाईओवर पर बैठक, पार्टी, मौज-मस्ती और रील्स बनाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। यह व्यवहार न केवल स्वच्छता और सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि हमारी संस्कारधानी की मर्यादा पर भी आघात है। सिंह ने कहा मेरा सभी जबलपुर वासियों से विनम्र आग्रह है कि यह फ्लाईओवर हमारे आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए बना है, यह कोई पर्यटन स्थल नहीं है। निश्चित ही यह हमारे शहर के विकास के साथ पर्यटन को भी गति देगा, परंतु इसे पार्टी या मनोरंजन का अड्डा बनाना, संस्कारधानी की गरिमा के साथ खिलवाड़ है।

 

 

MadhyaBharat 2 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.