Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरु
patna, Rahul Gandhi

पटना । भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (आईएनडीआईए) की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का सोमवार को पटना में समापन हो जायेगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राहुल गांधी और महागठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता आम्बेडकर चौक के लिए प्रस्थान कर गए हैं।

 

राहुल गांधी का पटना एयरपोर्ट पर आज सुबह उतरने पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने स्वागत किया। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता का भी राजेश राम ने स्वागत किया। 16 दिवसीय ‘वोटर अधिकार यात्रा’ आज पटना में संपन्न होगी। गांधी मैदान में बापू (महात्मा गांधी) की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मार्च की शुरुआत हो गई है। राहुल गांधी की इच्छा उच्च न्यायालय के निकट आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ मार्च के समापन का है, लेकिन प्रशासन ने वहां तक जाने की अनुमति नहीं दी है। इसका कारण उच्च न्यायालय का आदेश है।
 
अदालत के आदेश के अनुसार डाकबंगला चौराहा तक ही मार्च हो सकता है। हालांकि, कांग्रेस आंबेडकर पार्क तक मार्च के लिए अडिग है। वहां राहुल और तेजस्वी आदि की इच्छा नुक्कड़-सभा को संबोधित करने की भी है। महागठबंधन के स्तर पर इसके लिए पूरी तैयारी है। गांधी मैदान से लेकर आंबेडकर पार्क तक होर्डिंग-बैनर टांग दिए गए हैं।
 
दूसरी ओर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार है। तीन दिन पहले कांग्रेस और भारतीय मजता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच टकराव भी हो चुका है। ऐसे में प्रतिबंधित क्षेत्र में मार्च से अतिरिक्त तनाव की आशंका प्रबल है। जिला प्रशासन ने ट्रैफिक रूट भी जारी किया है। गांधी मैदान के चारों ओर आटो व ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक है।
 
MadhyaBharat 1 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.