Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर चीन यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चुप रहने का लगाया आरोप
new delhi, Congress accused, PM Modi

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपनी चीन यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चुप रहने और अमेरिकी टैरिफ के चलते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में होने वाले नुकसान को लेकर आगाह किया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अगल-अलग पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे। उन्होंने चीन के साथ हालिया बातचीत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी की स्थिति को “ड्रैगन के सामने हाथी का झुकना” करार दिया। रमेश ने कहा कि भारत वर्षों से चीन पर आतंकवाद के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाता रहा है, लेकिन अब प्रधानमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि भारत और चीन दोनों आतंकवाद के शिकार हैं। यह बयान क्या भारत की पूर्ववर्ती सख्त कूटनीतिक लाइन से पीछे हटने का संकेत नहीं है?
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन और पाकिस्तान की कथित साजिशों का कोई जिक्र नहीं किया, जबकि इस संबंध में खुद भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से गंभीर संकेत दिए हैं।
एक अन्य पोस्ट में रमेश ने अप्रैल-जून 2025 की तिमाही में दर्ज की गई जीडीपी वृद्धि दर पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक प्रतिष्ठित बैंक की रिपोर्ट के अनुसार इन आंकड़ों में कई विरोधाभास हैं। शहरी खपत अब भी कमजोर बनी हुई है, जबकि ग्रामीण मांग संरचनात्मक बाधाओं से घिरी हुई है। साथ ही नाममात्र वृद्धि दर जनवरी-मार्च की तुलना में कम रही है।

उन्होंने कहा कि उपभोग, निवेश और व्यापार जैसे पारंपरिक कारक तिमाही वृद्धि दर के 1.8 प्रतिशत अंकों को स्पष्ट रूप से नहीं समझा पा रहे हैं, जो कि एक गंभीर सांख्यिकीय विसंगति है। कांग्रेस महासचिव रमेश कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में लाभ तो बढ़ा है, लेकिन बिक्री में लगातार गिरावट आ रही है। इसके अलावा उन्होंने ट्रंप प्रशासन के टैरिफ प्रभाव का भी उल्लेख किया, जो अभी तक जीडीपी में दिखाई नहीं दिया है क्योंकि निर्यातकों ने पहले से माल भेजकर अस्थायी बढ़त हासिल की। इसका वास्तविक प्रभाव आगामी तिमाही में स्पष्ट होगा।

 

MadhyaBharat 1 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.