Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
बालाघाट में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हॉक फोर्स के तीन जवान झुलसे
balaghat, Three Hawk Force jawans, struck by lightning

बालाघाट। मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित बालाघाट जिले के बोरवन जंगल में रविवार देर रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हॉक फोर्स के तीन जवान झुलस गए। तीनों को तत्काल बेहतर ईलाज के लिए गंभीर हालत में गोंदिया (महाराष्ट्र) रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है।

 

जानकारी के अनुसार हादसा रविवार देर रात करीब 11.30 बजे हुआ। किरनापुर थाना क्षेत्र के बोरवन जंगल में हॉक फोर्स के जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर थे। रात में जवान सर्चिंग कर रहे थे। इस दाैरान गरज-चमक के साथ लगातार बारिश भी हो रही थी। बारिश से बचने के लिए तीनों जवान टेंट में विश्राम कर रहे थे। अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ पास के बांस के जंगल में आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में तीन जवान आ गए। बिजली के तेज झटके से जवान झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में प्रधान आरक्षक देवेंद्र, आरक्षक छत्रपाल और उज्जवल शामिल हैं। सूचना पर अन्य जवान मौके पर पहुंचे, उन्हें तुरंत गोंदिया के निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी हालत स्थिर है।
 
पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि हादसे में किसी भी जवान को गंभीर चोट या जलन नहीं हुई है। प्रधान आरक्षक देवेंद्र को स्ट्रेचर के जरिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि आरक्षक छत्रपाल और उज्जवल खुद चलकर एम्बुलेंस तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीनों जवानों की स्थिति स्थिर है। एहतियातन बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोंदिया रेफर किया गया है। एसपी मिश्रा ने आश्वासन दिया कि घायल जवानों के इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। गोंदिया के अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जवानों की देखभाल कर रही है। हॉक फोर्स के अन्य जवान भी अपने साथियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
 
नक्सल क्षेत्र में चुनौतियों का सामना
बोरवन जंगल नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। हॉक फोर्स के जवान यहां लगातार ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों पर नकेल कस रहे हैं। लेकिन प्राकृतिक आपदा ने इस बार जवानों को मुश्किल में डाल दिया। मौसम विभाग ने भी हाल के दिनों में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी।


MadhyaBharat 1 September 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.