Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रेत से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कच्चे मकान में घुसा
jhabua,   truck loaded ,roadside
झाबुआ । मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में शनिवार तड़के एक भीषण हादसा हाे गया। यहां कालीदेवी थाना क्षेत्र के ग्राम फतीपुरा के समीप चोरण माता घाट उतरते वक्त रेत से भरा एक ट्रक अनियंत्रित हाेकर सड़क किनारे बने कच्चे मकान के ऊपर जाकर पलटा गया। हादसे में 3 लोगों के दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकाें में एक बच्ची और दंपत्ति शामिल है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए रामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। ट्रक को निकालने की कवायद की जा रही है। कलेक्टर नेहा मीना ने एसडीएम भास्कर गाचले से पूरा फीड बैक लेने के साथ पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं। बता दें, महीने भर पहले अवैध रेत परिवहन कर रहे एक ट्रक ने कलेक्टर नेहा मीना की सरकारी गाड़ी को भी टक्कर मारी थी।

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ। झाबुआ पुलिस अधीक्षक रघुवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रेत परिवहन कर रहा ट्रक छोटा उदयपुर से राजगढ़ होते हुए कल्याणपुरा जा रहा था। इस बीच रास्ते में झिरी गांव होते हुए जब यह फतीपुरा की घाटी से उतर रहा था, इसी दौरान ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे बने कच्चे मकान में जा घुसा, जिसमें पूरा परिवार दब गया। हादसे में घर के अंदर सो रहे देसिंग पुत्र नूरा मेड़ा (27), उनकी पत्नी रमिला (25) और बेटी आरोही (6) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शव निकाले जा सके। घटना का पता उस वक्त चला जब गांव के कुछ लोग वहां से निकल रहे थे। उन्होंने फौरन बाकी गांववालों को भी हादसे की जानकारी दी। पुलिस को सूचना देने के बाद उन्होंने खुद रेस्क्यू शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस की टीम भी पहुंच गई। तीनों शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को मौके से हटाने के लिए पोकलेन मशीन मंगवाई गई। जमीन दलदली थी, इसलिए ट्रक को हटाने में पोकलेन को भी समय लगा।
 
ग्रामीणों में शाक्राेश
घटना के बाद इलाके में शोक और आक्राेश का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि रातभर अवैध रेत ढोने वाले ट्रक और ट्राले तेज रफ्तार में चलते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद अवैध रेत परिवहन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने अवैध रेत परिवहन पर तत्काल रोक लगाने, ओवरलोड ट्रकों पर सख्त कार्रवाई करने, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और मृतकों के परिजन को उचित मुआवजा देने की मांग की है। दरअसल इन दिनों खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में रेत माफियाओं ने अंदरुनी ग्रामीण रास्तों से अपने वाहन निकालना शुरू कर दिए हैं।
 
मंत्री भूरिया ने की आर्थिक सहायता की घाेषणा
इधर हादसे की जानकारी लगने पर मंत्री निर्मला भूरिया ने मृतक के वैध वारिस को 1 लाख 20 हजार (प्रत्येक मृतक के मान से 40-40 हजार) रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही कलेक्टर नेहा मीना से चर्चा कर पीड़ित परिवार को शासन की योजना अनुसार लाभ देने को कहा। ग़ौरतलब है कि मृतक परिवार मंत्री निर्मला भूरिया के ग्रह क्षेत्र रामा विकासखंड का रहने वाला है। चूंकि वे भोपाल है, इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से भी मृतक परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए चर्चा की है। मंत्री भूरिया ने बताया कि, मृतक परिवार के प्रति मेरी पूरी संवेदनाएं हैं। मैं पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हूं।
 
MadhyaBharat 30 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.