Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
किसानों को बेच रहे थे एक्सपायरी दवा कृषि विभाग ने की कार्रवाई
dhamtari, Expired medicines , Agriculture Department

धमतरी । किसानों को उर्वरक निर्धारित दर पर और सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने जिले में विशेष अभियान चलाया है। संचालक कृषि राहुल देव के मार्गदर्शन और कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देशन में उप संचालक कृषि सहित उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी निरीक्षकों की टीम ने शनिवार काे विभिन्न कृषि केन्द्रों और विक्रय परिसरों का औचक निरीक्षण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कालाबाजारी और अनुचित मूल्य पर विक्रय की रोकथाम कर किसानों को राहत प्रदान करना है।

अभियान के दौरान जिलेभर में लगभग डेढ़ दर्जन कृषि केन्द्रों और निजी विक्रय प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की गई। इनमें मेसर्स महावर ब्रदर्स कुरूद, नेतराम कृषि केन्द्र मंदरौद, प्रेम कृषि केन्द्र मंदरौद, माँ चण्डी कृषि केन्द्र कुरूद, मधु ट्रेडर्स कुरूद, लक्ष्मी कृषि केन्द्र कोकड़ी, शुभम ट्रेडर्स कोकड़ी तथा महामाया कृषि केन्द्र संबलपुर सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल रहे। निरीक्षण में कई स्थानों पर विक्रय व्यवस्था में अनियमितता और कालातीत कीटनाशक पाए गए।
जांच में दोषी पाए गए प्रतिष्ठानों पर कठोर कदम उठाए गए। मेसर्स किसान ट्रेडर्स कुरूद, नेतराम कृषि केन्द्र मंदरौद और प्रेम कृषि केन्द्र मंदरौद को कारण बताओ नोटिस जारी कर विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, माँ चण्डी कृषि केन्द्र कुरूद में कालातीत कीटनाशक मिलने पर तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित कर विक्रय रोक दिया गया है।

कृषि विभाग ने सभी विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उर्वरक का विक्रय केवल अनुशंसित दर पर किया जाए। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि औचक निरीक्षण और सख्त मॉनिटरिंग लगातार जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनुशासनहीन गतिविधि पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

उप संचालक ने किसानों से अपील की है कि यदि कहीं उर्वरक अधिक दाम पर बेचे जाने या अन्य अनियमितता की जानकारी मिलती है, तो तत्काल कृषि विभाग कार्यालय में इसकी सूचना दें। यह अभियान न केवल विक्रेताओं में अनुशासन स्थापित करेगा, बल्कि किसानों को समय पर, उचित मूल्य पर और पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होगा।

MadhyaBharat 30 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.