Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में बढ़ाई गई सुरक्षा
patna, Security beefed ,Rahul Gandhi

पूर्वी चंपारण । बिहार में नेपाल के रास्ते पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियाें के घुसने की खुफिया इनपुट के बाद राहुल गांधी के रोड शो को स्थगित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बिहार में राहुल की चल रही वाेटर अधिकार यात्रा काे आतंकी निशाना बना सकते हैं। फिलहाल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्राें के साथ ही जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। 

 

मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसने की की खुफिया इनपुट के बाद लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के सुरक्षा प्रबंध काे चौकस कर दिया गया है। ये तीनों आतंकी राहुल गांधी की रैली या किसी अन्य सार्वजनिक सभा को निशाना बना सकते हैं। वहीं, उनके कार्यक्रम में रोड शो को स्थगित कर दिया है। इसके साथ उनकी सुरक्षा को कई गुना बढ़ा दिया गया है। उन्हाेंने कहा कि तीनों संदिग्धों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों को पुलिस की ओर से 50,000 का नकद इनाम देने की भी घोषणा की है। 

 

बिहार में विधान सभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी गुरूवार काे सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया से पूर्वी चंपारण के फुलवरिया घाट होते पूर्वी चंपारण जिला में प्रवेश किये। यहां से वह ढाका चिरैया, लालबेगिया होते हुए जिला मुख्यालय मोतिहारी पहुंचेगे। यात्रा के मार्गों पर भारी चौकसी बरती जा रही है। हर वाहन और व्यक्ति पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। जगह-जगह चेक पोस्ट स्थापित किये गये है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

एसपी ने कहा कि संदिग्धों की पहचान के लिए उनके स्केच को जारी करते हुए लोगों से इन चेहरों को पहचान करने और इस संदर्भ में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाने से संपर्क करने या 112 डायल कर सकते हैं। इसके अलावा, सीधे पुलिस अधीक्षक मोतिहारी से इन नंबरों पर 9031827100, 9431822988 (कॉल या व्हाट्सएप) संपर्क करने को कहा है। 

 

MadhyaBharat 28 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.