Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बस्तर में लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर
jagdalpur,Due to continuous rain,  Bastar

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में साेमवार काे दिनभर आसमान से घने बादल छाये रहे, देर शाम को बारिश शुरू हुई, और मूसलाधार बारिश का सिलसिला पूरी रात चलता रहा, आज मंगलवार काे भी बारिश अनवरत जारी है।

 

लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर है, 2 जगह एक कांगेरवेल्ली नेशनल पार्क एवं झीरम गांव के पास सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है, जिससे बस्तर जिले को सुकमा से जाेड़ने वाली नेशनल हाइवे 30 पूरी तरह से बीती रात से बंद है। दंतेवाड़ा में भी लगातार बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दंतेवाड़ा में लगातार बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है, झोड़ियांबाडम पंचायत मुख्यालय से कट गया है। वहीं आज  मंगलवार सुबह  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने  परियागुड़ा पहुंचकर ग्रामवासियों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया।
उन्हाेंने भारी वर्षा से प्रभावित सड़कों व बाढ़ जैसे हालातों को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्रों तक शीघ्र मदद पहुंचे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया है। उन्हाेंने क्षेत्रवासियाें से अपील करते हुए कहा कि  भारी बारिश के बीच सतर्क रहें, नदी-नालों और बाधित सड़कों की ओर न जाएँ। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बारिश के आंकड़े मिले हैं, इन आंकड़ों के अनुसार बस्तर संभाग के बस्तर जिले में 25 अगस्त तक 1039.4 मिलीमीटर बारिश, कोंडागांव में 752.1 मिलीमीटर, कांकेर में 960.4 मिमी, नारायणपुर में 980.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 947.4 मिलीमीटर, सुकमा में 755.7 मिमी और बीजापुर में 1021.8 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है।
माैसम विज्ञान केंद्र रायपुर के विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। इसके अलावा औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका बीकानेर, जयपुर, ग्वालियर, प्रयागराज, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास के निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, पुरुलिया, दीघा से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग रायपुर द्वारा जारी पूर्वानुमानः के अनुसार प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते जानकारी दी है, कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

 

MadhyaBharat 26 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.