Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पाकेला पोटाकेबिन में अध्यनरत 400 बच्चे के खाने में मिलाया फिनाइल
sukma, Phenyl mixed, Pakela Potakebin

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के ग्राम पाकेला स्थित पोटाकेबिन (छात्रावास) में  अध्ययनरत 400  छात्रों के लिए तैयार सब्जी में फिनाइल डाल दिया गया था, जिसकी  बदबू आने की वजह से सब्जी परोसा नहीं गया , अगर बच्चे खाते तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना की जानकारी सोमवार देर शाम प्रशासन को मिली और घटना की जांच की जा रही है।आज (मंगलवार )सुबह से ही पोटा केबिन में तहसीलदार ,जिला शिक्षाधिकारी ,ब्लॉक शिक्षाधिकारी और पुलिस निरीक्षक तथा अन्य कर्मी मौजूद हैं। किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। सुकमा कलेक्टर ने आज इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है, जांच रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कारवाई की जाएगी।

 

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि यह घटना बीते 21 अगस्त गुरुवार की है। घटना दिनांक को रात में पाकेला पोटाकेबिन में पदस्थ एक शिक्षक के द्वारा खाने में फिनाईल सब्जी दाल दिया था।जब चपरासी वापस लौटा तब बच्चों ने बताया कि खाने से अजीब से बदबू आ रही है , उसके बाद अधीक्षक ने देखा तो आसपास फिनाइल की बोतल खाली पड़ी हुई थी। उसके बाद आनन - फानन में यहां पर मौजूद कर्मचारियों ने सब्जी से फिनाईल बदबू आने की वजह से खाने और सब्जी को फेंक दिया । उसके बाद अधीक्षक दुजल पटेल ने वरिष्ठ अधिकारियों को फोन पर पूरी जानकारी दी। दूसरे दिन जिला स्तर से टीम जांच करने पहुंची। इस पूरे प्रकरण में कुछ बच्चों के भी बयान लिए गया,जिन्होंने आरोपित शिक्षक को सब्जी में फिनायल मिलाते देखा था । उक्त शिक्षक के खिलाफ तत्काल शिकायत की गई।

मीडिया और लोगों को क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में स्थित पाकेला पोटा केबिन में हुई इस घटना की जानकारी सोमवार देर शाम को मिली।जिसके बाद जिला स्तर पर प्रशासन और कलेक्टर ने घटना की जांच के लिए अधिकारियों की एक टीम पाकेला पोटा केबिन में  भेजी है। मामले को गंभीरता से लेते  शिक्षक को वहां से हटा दिया गया। साथ ही सर्व आदिवासी समाज की एक टीम भी जांच करने के लिए पोटा केबिन पहुंची।अभी आरोपित शिक्षक के बारे में कोई नहीं दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आश्रम अधीक्षक से नाराज एवं चिढ़कर आरोपित द्वारा यह आपराधिक कृत्य किया गया है।आश्रम के सभी बच्चे सुरक्षित बताये गए हैं।

 

MadhyaBharat 26 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.