Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ग्राम घोटिया में ईसाई पादरियों व धर्मांतरिताें के प्रवेश पर रोक
jagdalpur, Ban on entry , Christian priests
जगदलपुर । बस्तर संभाग का आदिवासी समाज धर्मांतरण को लेकर जागरूक हाे गया है और अब इसका मुखर विराेध का सिलसिला शुरू हाे गया है। भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम घोटिया में आदिवासी समाज के लोग धर्मांतरित ना हो लगातार इसके लिए उन्होंने एक मुहिम भी चला रखी है। वहीं ग्राम घोटिया में ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर एक बोर्ड लगाया गया, जिसमें ईसाई पादरियों एवं धर्मांतरित व्यक्तियों के ग्राम घोटिया में प्रवेश पर रोक लगाने की सूचना देते हुए बाेर्ड लगा दिया है । साथ ही बोर्ड बकायदा संविधान की अनुरूप नियम कायदा भी लिखा गया है। इस दौरान सुरेंद्र उयके, भारत जैन, जिला उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज ज्ञान सिंह गौर, देवेंद्र टेकाम एवं ग्रामीण माैजूद थे। विदित हाे कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार धर्मांतरण को लेकर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विवाद होता रहता है, विवाद की स्थिति धर्मांतरित मृतक के शव को कफन दफन को लेकर होता है। क्योंकि बस्तर में आदिवासी रूढ़िवादी परंपरा को मानते है, जिसमें कोई भी व्यक्ति की मृत्यु होने के बाद ग्रामीण या आदिवासी परंपरा के अनुसार शव को दफन किया जाता है । जबकि धर्मांतरित ईसाई समाज में मूल धर्म की परम्परा से इतर होता है।
 

उल्लेखनीय है कि, भानुप्रतापपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम कुडाल में ग्रामीणों ने एक अनोखी पहल की शुरूआत की जिसमें गांव के चारों ओर एक एक बोर्ड लगाया गया है जिसमें पास्टर और पादरी को गांव में घुसने पर पूर्ण प्रतिबंध है। साथ ही बोर्ड बकायदा संविधान की अनुरूप नियम कायदा भी लिखा गया है। इस तरह की पहल करने वाला कांकेर जिला में पहला गांव ग्राम कुडाल में लगभग 9 धर्मांतरित परिवार है। 10 दिन पहले धर्मांतरित परिवार के एक महिला की मृत्यु होने के बाद कफन दफन को लेकर गांव में बवाल हुआ था जिसके बाद ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर पास्टर पादरी को गांव में आने से सख्त मना किया गया है। इस तरह की पहल करने वाला कांकेर जिले में पहला गांव ग्राम कुडाल में लगभग 9 धर्मांतरित परिवार है। 10 दिन पहले धर्मांतरित परिवार के एक महिला की मृत्यु होने के बाद कफन दफन को लेकर गांव में बवाल हुआ था जिसके बाद ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर पास्टर पादरी को गांव में आने से सख्त मना किया गया है। इसके बाद यह सिलसिला अन्य ग्रामाें में भी दिखने लगा है, इसी कड़ी में भानुप्रतापपुर ब्लॉक के ग्राम घोटिया में आदिवासी समाज ने भी ईसाई पादरियों एवं धर्मांतरित व्यक्तियों के ग्राम घोटिया में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

MadhyaBharat 26 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.