Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में मौसम विभाग की मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी
raipur, Meteorological department, Chhattisgarh

रायपुर । मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।अगले एक सप्ताह तक पूरे छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 26 अगस्त को पूरे प्रदेश के सभी 33 जिलों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

मौसम विभाग ने कुछ जिलों में तीन घंटों के लिए बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर, कोरिया में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है, इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में हलकी वर्षा की संभावना बनी हुई है। यहां यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है. वहीं एक द्रोणिका हरियाणा से लेकर उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के केंद्र तक समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी ऊपर तक बनी हुई है। मानसूनी रेखा बीकानेर, जयपुर, आगरा, प्रयागराज, डाल्टनगंज, जमशेदपुर और दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।इन सभी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बस्तर संभाग और उससे लगे जिले में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

 

वहीं सरगुजा संभाग में लगातार तीन दिनों से बारिश जारी है।सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में इस बार मानसून ने 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 24 अगस्त तक अम्बिकापुर में पूरे मानसून सीजन का 100 प्रतिशत वर्षा लक्ष्य पूरा हो गया है।

 

 

 

MadhyaBharat 26 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.