Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
विद्यार्थी देश छोड़कर बाहर न जाएं अपने ज्ञान और कौशल को भारत की प्रगति में लगाएं : शिवराज सिंह
bhopal, Students   country,  Shivraj Singh
भोपाल । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे देश छोड़कर बाहर न जाएं बल्कि अपने ज्ञान और कौशल को भारत की प्रगति में लगाएं। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने की भी अपील की।
 
केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आईआईएसईआर का परिसर देखकर उन्हें दिव्यता का अनुभव हुआ। मैं यहां मामा बनकर आया हूं।' मेरे बेटा-बेटियों, अपने जीवन का एक बड़ा लक्ष्य भी तय करो। यह इतना प्रतिष्ठित संस्थान है, मुझे कहने की ज़रूरत नहीं है, आजीविका तो तुम्हारी चलनी ही है। हाँ, लेकिन देश छोड़कर मत जाना। मैं यह दिल से कह रहा हूँ कि कोशिश करना कि तुम्हारा ज्ञान तुम्हारे देश के काम आए, यह ज़रूरी है। भारत कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, हमारे पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है।
 
केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भारत की पुरानी विद्वता आज भी हमें ज्ञान का प्रकाश देती है और नए शोधकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे इस विरासत को आगे बढ़ाएं। भारत में ज्ञान है, मेधा है, बुद्धि है, परिश्रम करने का सामर्थ्य है, लेकिन तुममें से हर एक यह मत सोचना कि बस एक नौकरी मिल जाए। इस ज्ञान का उपयोग अपने देश के लिए भी करना है, देश की जनता के लिए भी करना है। 
 
उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने दैनिक जीवन में काम आने वाली चीजों में स्वदेश में बने उत्पादों का ही उपयोग करना, यह हमारे देश के लोगों को रोजगार देंगे, हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपील की है और हमें उस अपील पर ध्यान देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा है कि हम अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करें।
 
उन्होंने कहा कि छोटे और संसाधन सीमित किसानों के लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग पर जोर दिया। जिसमें मधुमक्खी पालन, पशुपालन और विविध फसल प्रबंधन कर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकें। उन्होंने कहा कि हमारे किसान की जिंदगी की गाड़ी सही ढंग से चल सके, इसके लिए मैं पूरी लगन से जुटा हूं। मैं आपका भी सहयोग चाहता हूँ, आप में से किसी के दिल में यह भाव आए कि इसमें कुछ करना है, तो मामा का घर हमेशा आपके लिए खुला है। चाहें भोपाल हो या दिल्ली में, मैं हमेशा उपलब्ध हूँ।
 
समारोह में संस्थान के 423 विद्यार्थियों को स्नातक की डिग्री प्रदान की गई। इस वर्ष बायोकेमिस्ट्री विभाग के छात्र कौशिक मेहंदी को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। शैक्षणिक प्रदर्शन, नेतृत्व कौशल और योगदान के आधार पर उन्हें डायरेक्टर गोल्ड मेडल के लिए भी चुना गया। इसके अलावा संस्थान ने बेस्ट एकेडमिक परफॉर्मेंस की सूची घोषित की, जिसमें वरुण अजीत नायर, आशीष शुक्ला, देवाशीष तिवारी, कौशिक मेहंदी, महेश और अगम दीप सिंह समेत अन्य छात्रों के नाम शामिल हैं।
 
संस्थान के डायरेक्टर प्रो. गोवर्धन दास ने बताया कि इस बार कुल 423 छात्र-छात्राओं ने स्नातक किया। इनमें 227 बीएसएमएस, 51 बीएस, 56 एमएस और 89 पीएचडी शामिल हैं। उन्होंने स्नातकों को भविष्य के इनोवेटर्स और लीडर्स बताते हुए कहा कि आईआईएसईआर ने बहुविषयक शिक्षा को प्रोत्साहन दिया है और अब नेचुरल साइंसेस के साथ सोशल साइंसेस, ह्यूमैनिटीज और इंजीनियरिंग पर भी काम कर रहा है। इस सत्र से संस्थान में बीटेक और एमए (लिबरल आर्ट्स) कोर्स भी शुरू किए गए हैं। संस्थान की छात्र संख्या लगभग तीन हजार के करीब पहुंच चुकी है और इनमें लगभग 35 प्रतिशत विद्यार्थी महिलाएं हैं। यह संस्थान के लिए गर्व का विषय है और आने वाले वर्षों में इसे और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
 
इससे पहले केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पर्यावरण प्रेमियों एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ पौधा रोपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिदिन पौधरोपण का संकल्प माँ समान प्रकृति की सेवा का अभियान है। पौधरोपण मेरे लिए जीवन रोपने जैसा है। भविष्य की पीढ़ियों को एक बेहतर वातावरण देने के लिये, आइये हम सब मिलकर पौधे लगाएँ।
MadhyaBharat 25 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.