Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अनिरुद्धाचार्य की पोस्ट पर सियासत
ashoknagar, Politics , Aniruddhacharya
अशोकनगर । चर्चित संत अनिरुद्धाचार्य की एक पोस्ट पर यहां सियासी बवाल शुरू हो गया है। पोस्ट पर सिंधिया समर्थक तिलमिलाये हुए हैं। पोस्ट पर आई टिप्पणी पर एक वरिष्ठ और बुजुर्ग कांग्रेसी नेता के विरुद्ध रविवार की रात सिंधिया समर्थकों द्वारा एफआईआर दर्ज करा दी गई। यहां सांसद सिंधिया के समर्थकों द्वारा जिस वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया गया है, वह लगातार 5 बार से पार्षद रह चुके हैं एवं स्व.माधव राव सिंधिया के निकटतम रहे हैं।

 

दरअसल, रविवार की रात अनिरुद्धाचार्य की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल पोस्ट में एक महिला अशोकनगर की अव्यवस्था की शिकायत अनिरुद्धाचार्य से कर रही है। महिला अनिरुद्धाचार्य से शिकायत करते हुए बोल रही है कि वह अशोकनगर जिले के खिरिया टांका गांव से विधायक 2 किमी की दूरी पर रहते हैं और समीपस्थ स्कूल में टीचर पढ़ाने नहीं आते हैं। महिला की शिकायत पर अनिरुद्धाचार्य चर्चा कर रहे हैं।

 

अशोकनगर की अव्यवस्था को लेकर अनिरुद्धाचार्य और महिला के बीच हुए वार्तालाप की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और लोग अपने-अपने कमेंट्स कर रहे हैं। इन्हीं कमेंट्स में अपनी बेबाक शैली के लिए चर्चित एवं स्व.माधव राव सिंधिया के निकटतम रहे एवं पांच बार पार्षद रहे वरिष्ठ नेता महेन्द्र जैन मिंदा ने अपनी भाषा शैली में सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में अकर्मण्य जैसे शब्दों की टिप्पणी की तो सियासी बवाल शुरू हो गया। सिंधिया समर्थक रात्रि में सिटी कोतवाली पहुंचे और बुजुर्ग नेता के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करा दिया गया।



बुजुर्ग नेता को प्रताडि़त कर रही पुलिस

 

महेन्द्र जैन मिंदा के विरुद्ध पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष पार्षद रीतेश जैन आजाद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सिंधिया समर्थक नेताओं के दबाव में पुलिस बुजुर्ग नेता को प्रताडि़त कर रही है, उनके घर पर उनकी तलाशी ली जा रही है, यह सरासर अन्याय है, पूरी कांग्रेस मिंदा के साथ है, किसी भी प्रकार का अन्याय और दमन सहन नहीं किया जाएगा।



विधायक ने महिला को बताया पागल

 

वहीं अनिरुद्धाचार्य के समक्ष शिकायत लेकर जाने वाली महिला को मुंगावली क्षेत्र के विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने पागल बताया है, उनका कहना कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, उस गांव में उसका मायका है, वह वहां रहती ही नहीं है, महिला के आरोप निराधार हैं।



पोस्ट पर मच रहा बवाल

 

चर्चित संत अनिरुद्धाचार्य और महिला के बीच अशोकनगर की अव्यवस्था की वार्तालाप की पोस्ट पर सियासी बवाल मचा हुआ है। लोग अपने-अपने तरह से कमेंट्स कर रहे हैं, जिससे सियासत हो रही है।

 

MadhyaBharat 25 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.