Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
ईडी की छापेमारी में भी टीएमसी विधायक ने फेंका मोबाइल
kolkata, TMC MLA,during ED raid
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शिक्षक नियुक्ति घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक जीवनकृष्ण साहा के घर पर छापेमारी की है। इस दौरान साहा ने एजेंसी से बचने की कोशिश की और घर के पीछे भागते हुए अपना मोबाइल फोन झाड़ियों के बीच नाले में फेंक दिया। बाद में इडी अधिकारियों ने नाले से उस मोबाइल काे बरामद कर लिया, लेकिन विधायक ने उसका पासवर्ड बताने से इनकार कर दिया है। 
 
सूत्रों के अनुसार, ईडी अधिकारियों ने साहा से उनके पिछले 90 दिनों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को लेकर पूछताछ की, लेकिन उनके जवाबों में कई विरोधाभास मिले। इस कारण एजेंसी ने उनसे लगातार पूछताछ जारी रखी है। बताया गया है कि उन्होंने कम से कम दो मोबाइल फोन का पासवर्ड साझा करने से मना कर दिया है। 

 

सुबह जब ईडी की टीम साहा के मुर्शिदाबाद में अंदि गांव स्थित घर पहुंची, तो विधायक वहीं मौजूद थे। अधिकारियों को देखते ही वे घर के पिछले दरवाजे से भागने लगे। हालांकि, केंद्रीय बलों के जवानों ने उन्हें पकड़कर वापस घर के अंदर लाया। इसी दौरान उन्होंने फोन झाड़ियों में फेंक दिया, जो बाद में नाले से बरामद हुआ। अब उसकी तकनीकी जांच की जा रही है कि उसमें क्या अहम जानकारी मौजूद थी।

 

ईडी ने टीएमसी विधायक के ड्राइवर राजेश घोष से भी पूछताछ की और उनके घर की तलाशी ली। इसके अलावा, बीरभूम जिले के सांतिया में साहा की बुआ एवं वार्ड नंबर 9 की टीएमसी काउंसिलर माया साहा के घर तथा रघुनाथगंज में उनके ससुराल में भी छापेमारी की गई। साथ ही, महिषग्राम निवासी एक बैंक अधिकारी राजेश घोष के घर पर भी इडी की टीम ने तलाशी ली।

 

यह पहला मौका नहीं है जब विधायक ने सबूत मिटाने की कोशिश की हो। अप्रैल, 2023 में भी जब सीबीआई ने उनके घर पर छापेमारी की थी, तब उन्होंने अपने दो मोबाइल फोन एक तालाब में फेंक दिए थे। घंटों मशक्कत के बाद उन मोबाइलों को तालाब से निकाला गया था। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और करीब 13 महीने जेल में रहने के बाद उच्चतम न्यायालय से जमानत मिली थी।

 

ईइडी की यह कार्रवाई शिक्षक नियुक्ति घोटाले से जुड़ी जांच का हिस्सा है, जिसमें कई बड़े नेताओं और अधिकारियों पर पहले से ही शिकंजा कसा जा चुका है।
MadhyaBharat 25 August 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.